चुनावी रंजिश में मारपीट के मामले में पुनसिया में दो घण्टे तक लोगों ने किया मुख्य सड़क मार्ग बाधित, कार्रवाई के आश्वासन पर हटा जाम

रजौन (बांका): पंचायत चुनाव के रंजिश को लेकर मारपीट के मामले पीड़ित आक्रोशित परिजनों ने मुख्य सड़क मार्ग पुनसिया बस स्टैंड चौक को करीब 2 घंटे तक जाम कर रखा। प्राप्त जानकारी के अनुसार रजौन दक्षिणी जिला परिषद क्षेत्र से रणवीर यादव चुनाव में पराजित हो गए है। इस चुनावी रंजिश को पुनसिया बेंगा टोला के कैलाश शर्मा, मिथुन शर्मा, विक्की कुमार, सुरेश राउत, विलास राउत आदि के साथ मारपीट आदि के साथ मारपीट किया गया था। चुनावी रंजिश को बुधवार की शाम 7 बजे कैलाश शर्मा साइकिल से मजदूरी कर वापस घर लौट रहा था। इसी क्रम में कैलाश शर्मा को साइकिल से उठा कर घर ले जाकर मारपीट किया गया था। इस आक्रोश में पीड़ित परिजनों ने गांव टोली के सैकड़ों पुरुष महिलाएं बच्चे युवकों ने गुरुवार को करीब 12 से  बजे से मुख्य सड़क मार्ग को पुनसिया बस स्टैंड चौक पर करीब 2 घण्टे के लिए सड़क पर उतर कर जाम कर दिया। जाम की सूचना मिलने पर पुलिस इंस्पेक्टर राजेश कुमार, थानाध्यक्ष बुद्धदेव पासवान, अवर निरीक्षक राजीव रंजन,प्रशिक्षु अवर निरीक्षक राजीव कुमार सहित काफी संख्या में पुरूष एवं महिला सशस्त्र बलों पहुंच कर सड़क जाम हटाने का प्रयास किया। करीब 2 घंटे तक सड़क जाम रहने की वजह से सड़क के दोनों साइड उत्तर दक्षिण भारी वाहनों के बीच छोटी वाहन आदि को जाम में फंसे रहे। छठ महापर्व की समाप्ति को लेकर सड़क जाम में छठ व्रतियों को अपने गंतव्य स्थान तक जाने आने में काफी मुसीबतों का सामना करना पड़ रहा था। बाद में पुलिस इंस्पेक्टर एवं थानाध्यक्ष द्वारा आवेदन देने की स्थिति कार्रवाई करने के आश्वासन पर दो बजे के बाद जाम हट सका। सड़क जाम स्थल पर मारपीट के क्रम में जख्मी कैलाश शर्मा, मिथुन शर्मा शरीर के अंग वस्त्र को हटा कर दिखाते हुए बताया कि चुनावी रंजिश को लेकर वोट नहीं दिए जाने के आरोप में रणवीर यादव सहित अन्य समर्थक राह चलते  वाय जबरन बुलाकर मारपीट करते रहता है। अब तक में 15 व्यक्तियों के साथ मारपीट किया जा चुका है।अभी और 16 व्यक्तियों को मारने की धमकी दी है। थानाध्यक्ष बुद्धदेव पासवान ने बताया कि सड़क जाम स्थल पर ही पीड़ितों के आवेदन प्राप्त कर मामला दर्ज करते हुए कार्रवाई प्रारंभ कर दी गई है। मामला थाने में दर्ज मारपीट में जख्मी कैलाश शर्मा ने दर्ज कराई है। दर्ज मामले में पूर्व जिला परिषद सदस्य रणवीर यादव को मारपीट किए जाने से संबंधित आरोपित किया है।

रिपोर्ट: केआर राव 

Post a Comment

आप सभी हमें अपना कॉमेंट / संदेश भेज सकते हैं...

Previous Post Next Post