रजौन (बांका): प्रखंड अंतर्गत संझा स्थित चकमौसी छठ घाट से लौट रहे एक युवक को अनियंत्रित पिकअप ने टक्कर मार दी। जिससे युवक गंभीर रुप से जख्मी हो गया जिसके बाद परिजनों ने आनन-फानन में रजौन सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया। जहां डाक्टरों ने प्राथमिक उपचार करने के बाद गंभीर स्थिति को देखते हुए युवक को मायागंज भागलपुर रेफर कर दिया। जानकारी के अनुसार प्रखंड अंतर्गत चकजवाय निवासी कैलाश पासवान का 16 वर्षीय पुत्र प्रीतम पासवान छठ घाट से अपने घर जा रहा था, इसी क्रम में संझा के समीप अनियंत्रित पिकअप ने टक्कर मार दी। जिसे गंभीर स्थिति में मायागंज रेफर कर दिया गया है। मौके पर पिकअप चालक पिकअप को छोड़कर मौके से फरार हो गया। गंभीर रूप से जख्मी युवक की स्थिति गंभीर बताई जा रही है। थानाध्यक्ष बुद्धदेव पासवान ने बताया कि घटनास्थल से पिकअप वाहन को जब्त कर थाना परिसर में लगा दिया गया है, लेकिन चालक मौके से फरार हो गया।
रिपोर्ट: केआर राव