छठ महापर्व के अवसर पर घाट पर हुआ पौधरोपण

रजौन (बांका): प्रकृति से तारतम्य, नदियों व तालाबों के प्रति लगाव और असीम ऊर्जा के स्रोत लोकआस्था का महापर्व छठ के अवसर पर बुधवार को प्रखंड क्षेत्र के लश्करी गांव के ग्रामीणों ने छठ घाट पर हरित रजौन के वरिष्ठ कार्यकर्ता डॉ. ब्रजबिहारी राव के नेतृत्व में चार देववृक्ष पीपल एवं वट का पौधरोपण किया गया। इस अवसर पर डॉ. ब्रजबिहारी राव ने कहा कि छठ महापर्व प्रकृति संरक्षण का संदेश देती है। इस उपलक्ष्य में देववृक्ष का पौधरोपण होना हम सभी के लिए संजीवनी है। मौके पर रासबिहारी सिंह, विभाष यादव, जयकांत मंडल, अशोक यादव, निर्वाचित मुखिया श्रवण मंडल, निर्वाचित सरपंच नारायण मंडल, दिलीप यादव, नवीन मंडल, मनोज मंडल, बुलबुल सिंह, शिवनारायण सिंह, शुकरू पंडित, राजेश खन्ना, बहादुर यादव सहित काफी संख्या में पर्यावरण प्रेमी व ग्रामीण उपस्थित थे।

रिपोर्ट: केआर राव 

Post a Comment

आप सभी हमें अपना कॉमेंट / संदेश भेज सकते हैं...

Previous Post Next Post