डोर-टू-डोर पहुंचकर 25 सौ लोगों को लगाया गया कोरोना टीका

रजौन (बांका):रविवार को रजौन प्रखंड क्षेत्र के 49 स्थानों पर महा अभियान को लेकर डोर टू डोर स्वास्थ्य कर्मियों द्वारा करीब 25 सौ लाभुकों को टीका लगाया गया। जबकि डोर टू डोर सभी पंचायत में 10 हजार वैक्सीनेशन लगाने का लक्ष्य रखा गया था। जिसको लेकर सीओ सह प्रभारी बीडीओ मोइनुद्दीन ने टीकाकरण हो रहे केंद्र पर पहुंचकर सभी शिविर का जायजा लिया। जिसको लेकर आशा कार्यकर्ता, सेविका, जीविका दीदी एवं नवनिर्वाचित पंचायत प्रतिनिधियों द्वारा गांव-गांव डोर टू डोर लाभुकों के पास पहुंचकर वैक्सीनेशन लेने के प्रति जागरूक किया। सीओ सह प्रभारी बीडीओ ने बताया कि 49 स्थानों पर डोर-टू-डोर लोगों को टीका लगाया गया है। जिसको लेकर कई वैक्सीनेशन केंद्रों का जायजा भी लिया गया। प्रभारी डॉ. ब्रजेश कुमार ने बताया कि वैक्सीनेशन के प्रति लोगों को जागरूक कर करीब 2500 सौ लाभुकों को टीका लगाया गया है। साथ ही कहा कि छठ घाटों पर भी छठ पूजा के दिन वैक्सीनेशन केंद्र लगाकर लोगों को टीका लगाया जाएगा।

रिपोर्ट: केआर राव 

Post a Comment

आप सभी हमें अपना कॉमेंट / संदेश भेज सकते हैं...

Previous Post Next Post