चौकीदारी परेड में चौकीदारों को मिली छठ घाटों की जिम्मेदारी

रजौन (बांका):रविवार को रजौन थाना परिसर चौकीदार परेड के क्रम में थानाध्यक्ष बुद्धदेव पासवान ने चौकीदारों को आवश्यक दिशा निर्देश दिए हैं। थानाध्यक्ष ने चौकीदारों को छठ महापर्व को लेकर छठ घाटों की जिम्मेदारियों के साथ-साथ चौकीदारों के महाल क्षेत्र में शराब कारोबारियों, तस्करों पर विशेष नजर रखते हुए उसकी जानकारी तत्क्षण देने के लिए कहा है। चौकीदारी परेड में महाल चेत्र के वारंटियों, असामाजिक तत्वों पर विशेष नजर रखने के लिए कहा है। चौकीदारी परेड में चौकीदार पप्पू पासवान, चूड़ामन पासवान, सरयुग, पिंटू, बजरंगी, शंभू, देवेंद्र, देवनारायण, कुंदन, प्रकाश, विंदेश्वरी, अमित कुमार, धर्मेंद्र, राजेंद्र, रामरति पासवान, नीला देवी, दफादार मनमोहन झा सहित सभी चौकीदार उपस्थित थे।

रिपोर्ट: केआर राव 

Post a Comment

आप सभी हमें अपना कॉमेंट / संदेश भेज सकते हैं...

Previous Post Next Post