मेगा शिविर के तहत 1020 लोगों को लगा कोरोना टीका

रजौन (बांका)पल्स पोलियो अभियान की तर्ज पर मंगलवार को रजौन हेड क्वार्टर सीएचसी सहित 30 चिन्हित स्थानों पर मेगा शिविर का आयोजन किया गया। मेगा शिविर मैं निर्धारित लक्ष्य 5000 के विरुद्ध 1020 लोगों को कोरोना का पहला एवं दूसरा डोज दिया गया। मेगा आयोजित शिविर का सीएचसी प्रभारी डॉक्टर ब्रजेश कुमार, प्रखंड स्वास्थ्य प्रबंधक राजेश रंजन जायजा भी लिया है। हेल्थ मैनेजर ने बताया प्रत्येक दिन जीविका, आंगनवाड़ी केंद्र की सेविका सहायिका, आशा कार्यकर्ता स्वास्थ्य कर्मियों को कोविड-19 कोरोना वैश्विक महामारी से बचाव के लिए एकमात्र बचाव का उपाय कोरोना का टीका के लिए प्रेरित करवाया जा रहा है। सीएचसी प्रभारी डॉक्टर ब्रजेश कुमार एवं हेल्थ मैनेजर राजेश रंजन ने बताया 25 जनवरी 2021 से लेकर अब तक पहला डोज एक लाख 10 हजार एवं दूसरा डोज करीब 50 हजार लोगों को दिया गया है। कोरोना का दूसरा डोज लेने के लिए लक्की ड्रा पुरस्कार से भी पुरस्कृत किया जा रहा है। इस स्थिति में प्रखंड वासियों से कोरोना काल से बचाव के लिए दूसरा डोज लेने की अपील की है।

रिपोर्ट: केआर राव 

Post a Comment

आप सभी हमें अपना कॉमेंट / संदेश भेज सकते हैं...

Previous Post Next Post