रजौन (बांका): दीप नारायण सिंह कॉलेज भूसिया के 4 शिक्षक शिक्षकेतर कर्मियों को सम्मान सह विदाई समारोह कॉलेज प्रसाद परिसर में मंगलवार को आयोजित कर बुके अंगवस्त्र प्रदान कर भावभीनी विदाई दी गई। सम्मान सह विदाई समारोह की अध्यक्षता कॉलेज प्राचार्य प्रोफेसर जीवन प्रसाद सिंह एवं संचालन कॉलेज प्रोफेसर सुनील कुमार चौधरी ने किया। मुख्य अतिथि के स्थानीय राजद विधायक सह कॉलेज शासी निकाय अध्यक्ष भूदेव चौधरी मुख्य रूप से उपस्थित थे। इस मौके पर कॉलेज की छात्रा सोनी, सुगंधा, खुशी तृतीय ने तिलकामांझी विश्वविद्यालय का कुल गीत, कॉलेज की छात्रा सोनी, रीना, सुगंधा दीपा, संजना, खुशी ने स्वागत गान, कोमल, खुशी, सुगंधा आदि ने राष्ट्रीय गीत एवं गुरु में संसार समाया सहित विदाई गीत आदि गाकर कॉलेज को खुशनुमा बना दिया। इस मौके पर शासी निकाय अध्यक्ष सह विधायक एवं सेवानिवृत्त चारों कॉलेज के शिक्षक शिक्षकेतर कर्मियों को बुके प्रदान कर कॉलेज परिवार की ओर से सम्मानित किया गया। इस मौके पर विधायक सह कॉलेज शासी निकाय अध्यक्ष भूदेव चौधरी ने कॉलेज परिवार की ओर से गणित सेवानिवृत्त विभागाध्यक्ष डॉक्टर अयोध्या पंडित, भूगोल सेवानिवृत्त विभागाध्यक्ष डॉ. दीप नारायण सिंह, तृतीय वर्गीय प्रमोद कुमार सिंह एवं शंकर प्रसाद सिंह को माल्यार्पण बुके प्रदान करते हुए ब्रीफकेस के साथ-साथ अंग वस्त्र, नूतन वर्ष की डायरी कलम आदि प्रदान कर भावभीनी सम्मान के साथ विदाई दी गई। इस अवसर पर इग्नू कोऑर्डिनेटर प्रोफेसर निरंजन चौधरी, पूर्व शिक्षक प्रतिनिधि डॉ. महेंद्र प्रसाद सिंह, प्रोफेसर अनिल कुमार सिंह (वाणिज्य), प्रोफेसर अनिल कुमार सिंह (रसायन), प्रोफेसर अनिल कुमार राव (भूगोल), डॉ. रेनू बाला सिन्हा, पुष्पा कुमारी, शबनम कुमारी, भूपेंद्र मोदी, उग्रमोहन दास, राजकुमार सिंह, कन्हैया लाल सिंह, राजद प्रखंड अध्यक्ष बबलू कुमार, राजद नेता उदय कुमार सिंह, संजय यादव सहित कॉलेज के सभी शिक्षक शिक्षकेतर कर्मी आदि उपस्थित थे।
रिपोर्ट: केआर राव