रजौन (बांका):रजौन प्रखंड अंतर्गत मकरमडीह अतिरिक्त प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र नवनिर्मित भवन का मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने पटना से ऑनलाइन वर्चुअल माध्यम से उद्घाटन मंगलवार को किया है। नवनिर्मित अतिरिक्त प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र का भवन करीब एक करोड़ 49 लाख रुपए की लागत से निर्माण कराया गया था। जिसका विधिवत उद्घाटन ऑनलाइन वर्चुअल के माध्यम से मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने कर दिया है। ऑनलाइन वर्चुअल उद्घाटन के क्रम में सीएचसी प्रभारी डॉक्टर ब्रजेश कुमार, डॉ. कुमारी अर्चना प्रसाद, डॉक्टर रूबी रेड्डी, डॉ. शहनवाज आलम, सीएचसी हेल्थ मैनेजर राजेश रंजन सहित स्वास्थ्य विभाग के एएनएम एवं स्वास्थ्य कर्मी आदि उपस्थित थे। इस मौके पर जदयू प्रखंड अध्यक्ष राघवेंद्र सिंह, मुखिया मृत्युंजय कुमार, वयोवृद्ध समाजवादी नेता सत्यनारायण सिंह, मोहम्मद मुजफ्फर, किशोर कुणाल, मोहम्मद जहीर अंसारी, मोहम्मद मुबारक, शौकत अली, गुलाम सरवर, मोहम्मद मुस्तफा, मोहम्मद कयूम सहित काफी संख्या में चक मुनिया, मकरमडीह, सिंमरौधा, चकवीर, रहीमडीह, भगवानपुर, कैथा आदि इलाके के लोग ऑनलाइन वर्चुअल उद्घाटन कार्यक्रम को देखने के लिए आए हुए थे। सीएससी प्रभारी डॉ ब्रजेश कुमार ने बताया अब इस इलाके के कई गांव के लोगों को स्वास्थ्य संबंधित सभी तरह का लाभ एडिशनल पीएचसी मकरमडीह में मिलता रहेगा।प्रखंड जदयू अध्यक्ष राघवेंद्र सिंह ने बताया कि मुख्यमंत्री नीतीश कुमार 16 एवं 17 फरवरी 2009 ईस्वी को विकास रैली एवं 29 जनवरी 2014 को चेतना रैली के क्रम में जब चकमुनिया आए हुए थे। उसी समय में इस क्षेत्र की जनता का जन आकांक्षाओं को देखते हुए प्राथमिक विद्यालय को उत्क्रमित करते हुए इंटर स्तरीय उच्च विद्यालय एवं स्वास्थ्य की समस्या को देखते हुए अतिरिक्त उप स्वास्थ्य केंद्र बनाने की घोषणा की थी। प्रखंड जदयू अध्यक्ष ने बताया अब इस इलाके वाले को शिक्षा एवं स्वास्थ्य के मामले में अन्यत्र नहीं भटकना होगा। इसके लिए इलाके की जनता एवं स्वास्थ्य विभाग की ओर से मुख्यमंत्री का आभार प्रकट किया है।
रिपोर्ट: केआर राव