कटोरिया  के तीन आभूषण की दुकान में लगभग एक करोड़ की चोरी ।

 बांका: मंगलवार की देर रात कटोरिया बाजार के मुख्य सड़क कटोरिया, बांका पक्की सड़क के किनारे थाना से कुछ ही दूरी पर एक साथ तीन आभूषण की दुकान में चोरों ने पीछे से दरवाजा तोड़कर करीब एक करोड़ की संपत्ति की चोरी कर लिया है। चोरी की जानकारी दुकानदारों द्वारा सुबह 10:00 बजे दुकान खोलने पर हुई दुकान खोलते ही दुकानदारों का होश उड़ गया। जब उसके दुकान से नगदी समेत सारा सोना और चांदी गायब पाया गया, बताया जाता है कि कटोरिया बाजार में एक ही अगल बगल आशुतोष ज्वेलर्स, आराधना ज्वेलर्स, और विजय ज्वेलर्स की दुकान है। जिसे दुकानदारों द्वारा रोजाना की तरह दुकान रात में बंद कर दिया गया था ।इसी बीच चोरों ने कस्तूरबा गली की ओर से पीछे के दरवाजे से दुकानों में प्रवेश किया और एक साथ तीनों दुकान का सारा सामान समेट कर ले गया। जिसमें कई किलो चांदी सोना और नगद राशि भी थी ।तीनों दुकानदार ने रोते बिलखते इसकी जानकारी थाने को दिया ।बाद में थानाध्यक्ष नीरज तिवारी, एसडीपीओ प्रेमचंद सिंह सहित पूरी पुलिस टीम घटनास्थल पर पहुंची, और डॉग स्क्वायड की मदद से दुकानों की छानबीन शुरू की गई। लेकिन अभी तक किसी भी प्रकार की जानकारी प्राप्त नहीं हो सकी है। वहीं पुलिस द्वारा सीसीटीवी कैमरा भी खंगाला जा रहा है ।पक्की सड़क किनारे इस प्रकार की चोरी से कटोरिया बाजार के दुकानदार काफी दहशत में है। जबकि इस दुकान के कुछ ही दूरी पर कटोरिया थाना और एसडीपीओ का आवास भी है। पर चोरों में इसका कोई ख़ौफ़ नही हुआ और तीनों दुकान को पूरी तरह खाली कर दिया गया। थाना अध्यक्ष नीरज तिवारी और एसडीपीओ प्रेमचंद सिह ने कहा कि जल्दी ही चोर सामान के साथ पुलिस पकड़ में होगा।


Post a Comment

आप सभी हमें अपना कॉमेंट / संदेश भेज सकते हैं...

Previous Post Next Post