रजौन (बांका): बुधवार को मुख्य सड़क मार्ग खिड्डी मोड़ एवं खैरा मोड़ के बीच सड़क दुर्घटना में सकहारा पंचायत के गोराडीह गांव के नेमानी साह का 24 वर्षीय पुत्र सुमन कुमार एवं शिवनंदन सिंह का 25 वर्षीय पुत्र मनीष कुमार बुरी तरह से जख्मी हो गया है। दोनों जख्मी युवक को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लाया गया। प्राथमिक उपचार के बाद ड्यूटी पर तैनात नव पदस्थापित लेडीज चिकित्सा पदाधिकारी डॉ. कुमारी स्नेहलता ने भागलपुर रेफर कर दिया है। बताया जा रहा है दोनों युवक अपने गांव गोराडीह से रजौन बाइक से आ रहा था। इस बीच अनियंत्रित ऑटो ने बाइक पर जोरदार ठोकर मार दिया। इस बीच बाइक चालक सहित दोनों युवक मूर्छित होकर बाइक के साथ सड़क पर गिर पड़ा। जिसे दोनों को उठाकर रजौन सीएचसी लाया गया। बताया जा रहा है दोनों युवक को गंभीर चोट लगी है।
रिपोर्ट: केआर राव