लौह पुरुष सरदार वल्लभभाई पटेल के 71वीं पुण्यतिथि पर मोमबत्ती जलाकर की गई श्रद्धा सुमन अर्पित

रजौन (बांका):प्रखंड मुख्यालय मेन गेट न्यू-मार्केट स्थित लौह पुरुष सरदार वल्लभभाई पटेल के आदमकद प्रतिमा स्थल पर उनके 71वीं पुण्यतिथि के अवसर पर बुधवार को कुर्मी महासंघ अंग प्रदेश ट्रस्ट की ओर से मोमबत्ती जलाकर भावभीनी श्रद्धा सुमन अर्पित की गई। इस अवसर पर जदयू प्रखंड अध्यक्ष राघवेंद्र सिंह, मीडिया प्रभारी अंजनी कुमार चौधरी, कुर्मी महासंघ अंग प्रदेश कोषाध्यक्ष अजीत कुमार चौधरी ने बताया सरदार बल्लभ भाई पटेल ने भारत की आजादी से लेकर पूरे देश को एक सूत्र में बांधने का जो अद्भुत मिसाल पेश किया है। देश उनके आदर्शों को कभी नहीं भूल सकता है। यही कारण है रजौन प्रखंड वासियों को लोह पुरुष सरदार वल्लभभाई पटेल के प्रति अद्भुत सत्य निष्ठा प्रेम एवं समर्पण को देखते हुए मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने रजौन प्रखंड मुख्यालय न्यू-मार्केट मेन गेट एवं पुरानी प्रखंड मुख्यालय के सामने राष्ट्रीय ध्वज स्थल परिसर के सामने सरदार बल्लभ भाई पटेल एवं संविधान निर्माणकर्ता बाबा साहेब डॉक्टर भीमराव अंबेडकर का आदमकद प्रतिमा सरकारी राशि से बनवाया गया। जिसका अनावरण स्वयं मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने 2 सितंबर 2015 को पहुंच कर करते हुए प्रखंड वासियों को सौंप दिया गया था। मालूम हो प्रखंड वासी दोनों ही महापुरुषों का हर वर्ष जयंती एवं पुण्यतिथि आपसी सौहार्द पूर्ण वातावरण में मनाते चले आ रहे हैं। सरदार पटेल के पुण्यतिथि के अवसर पर मोमबत्ती जलाकर श्रद्धा सुमन अर्पित करने वालों में से बीडीओ राजकुमार पंडित, जदयू प्रखंड अध्यक्ष राघवेंद्र सिंह, धोरैया जदयू विधानसभा मीडिया प्रभारी अंजनी कुमार चौधरी, राजद नेता सह सोशलिस्ट नेता विष्णु देव ठाकुर, दिवाकर प्रसाद यादव, उपेंद्र उर्फ रामाकांत ठाकुर, प्रतुल सिंह के अलावे पुण्यतिथि आयोजन कर्ता कुर्मी महासंघ अंग प्रदेश ट्रस्ट अध्यक्ष मुकेश कुमार सिंह, उपाध्यक्ष रितेश कुमार सिंह, सचिव संदीप चौधरी, कोषाध्यक्ष अजीत कुमार राव, पूर्व सरपंच प्रदीप कुमार सिंह, सुदामा सिंह, भानू भारती, नवनिर्वाचित सकहारा दक्षिणी पंचायत समिति सदस्य पंकज कुमार सिंह, विनोद सिंह, प्रिंस कुमार, मुखिया प्रवीण कुमार सिंह, मुखिया मनोज दास, निरंजन कुमार सिंह, कुमोद कुमार मंडल आदि उपस्थित थे।

रिपोर्ट' केआर राव 

Post a Comment

आप सभी हमें अपना कॉमेंट / संदेश भेज सकते हैं...

Previous Post Next Post