बांका में प्रथम संस्था द्वारा पारिवारिक व्यवसाय सहायता कार्यक्रम का हुआ आयोजन, आर्थिक रूप से कमजोर परिवारों को दी गई मदद

बांका : बुधवार को चंद्रशेखर सिंह नगर भवन बांका में प्रथम संस्था द्वारा पारिवारिक व्यवसाय सहायता कार्यक्रम का आयोजन जिला बाल संरक्षण इकाई के बाल संरक्षण पदाधिकारी शम्भू प्रसाद सिंह की अध्यक्षता में सम्पन्न हुआ। इस कार्यक्रम का मुख्य उदेश्य कोरोना महामारी के कारण परिवार के मुख्य कमाऊ सदस्य के देहांत हो जाने के कारण आर्थिक रूप से कमजोर हुए परिवारों को जीविका चलाने के लिए एक सहायता दिया जाना है। इस कार्यक्रम में आए हुए पांच परिवारों में से 3 परिवारों को सिलाई मशीन और 2 परिवारों को गुमटी दिया गया और साथ ही गुमटी में ग्रामीण इलाकों में रोजमर्रा के इस्तेमाल आने वाली वस्तुएं जैसे कुरकुरे, बिस्कुट, साबुन, तेल, सर्फ, सैम्पू सहित लगभग 25 तरह की वस्तुएं देने के साथ-साथ उन पांचों परिवार को उनके घरेलु इस्तेमाल के लिए राशन का सभी सामान भी दिया गया। जिसका उदेश्य यह था कि वह अपने व्यवसाय से पूंजी का इस्तेमाल दुकान को आगे बढ़ाने में कर सके। इस कार्यक्रम के क्रम में प्रथम संस्था से बांका के वरिष्ठ कार्यक्रम सहयोगी तुषार कदम, जिला समन्वयक पंकज कुमार, प्रखंड समन्वयक सुधांशु शेखर, राम शंकर सहित अन्य मौजूद थे।
रिपोर्ट:केआर राव 

Post a Comment

आप सभी हमें अपना कॉमेंट / संदेश भेज सकते हैं...

Previous Post Next Post