बांका:सीसीए एक्ट में फरार चल रहे प्रखंड के पूर्व जिला परिषद सदस्य सह राजद नेता मिठन यादव को सुईया पुलिस ने गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। पुलिस ने मिठन यादव की गिरफ्तारी शंभुगज बस स्टैंड के समीप किया है। इस गिरफ्तारी का नेतृत्व सूईया थानाध्यक्ष देवेंद्र कुमार राय द्वारा किया गया। बताया जाता है कि बुधवार को मिठन यादव अपनी बुलेट से शंभुगंज के रास्ते असरगंज की तरफ जा रहे थे।लेकिन मिठन यादव का पीछा कर रही सुईया पुलिस ने उसे अचानक रोक कर हिरासत में लेकर शंभुगंज थाना को सुपुर्द कर दिया। पुलिस सूत्रों की माने तो मिठन यादव पर सीसीए लगा होने के वह कई सप्ताह से थाने में उपस्थित नही हो रहा था। औऱ थाना पंजी पर हस्ताक्षर नही हो रहा था। इसलिए गिरफ्तारी जरूरी हो गया था।
Tags
बांका