रजौन (बांका):संझा-श्यामपुर, खैरा एवं मझगांय-डरपा तीन पंचायत के सीमा पर अवस्थित संझा-श्यामपुर पंचायत अंतर्गत मकरमडीह गांव में सुदूर ग्रामीण इलाकों के दर्जनों गांव के लोगों की स्वास्थ्य समस्याओं को देखते हुए मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के आदेश पर एक करोड़ 48 लाख 20 हजार 795 रुपए की लागत से अतिरिक्त प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र का भवन बीएमआईसीएल के द्वारा तैयार करवाया गया। नए आधुनिक तरीके से मकरमडीह अतिरिक्त प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र को डाक्टरों, स्वास्थ्य कर्मियों को रहने ठहरने के लिए आवासीय तौर पर तैयार करवाया गया है। जिसका विधिवत ऑनलाइन वर्चुअल उद्घाटन मुख्यमंत्री नीतीश कुमार द्वारा 14 दिसंबर मंगलवार को किया गया है। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार द्वारा आलीशान भवन का उद्घाटन करते हुए स्वास्थ्य सेवा के लिए समर्पित तो कर दिया गया। अतिरिक्त प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में अब तक डॉक्टरों की तैनाती नहीं की जा सकी है। इसको लेकर गुरुवार को जदयू अल्पसंख्यक प्रकोष्ठ नेता मोहम्मद मुजफ्फर सीएचसी रजौन पहुंच कर सीएचसी प्रभारी डॉक्टर ब्रजेश कुमार एवं हेल्थ मैनेजर राजेश रंजन से डॉक्टरों, नर्स, एएनएम,स्वास्थ्य कर्मी, सफाई कर्मी आदि की तैनाती के बारे में जानकारी ली। सीएचसी प्रभारी एवं हेल्थ मैनेजर ने जदयू अल्पसंख्यक नेता मोहम्मद मुजफ्फर सहित उनके साथ आए हुए ग्रामीणों के समक्ष बताया कि डॉक्टरों की पोस्टिंग बहुत जल्द कर दिया जाएगा। इसके लिए आगे की कार्रवाई के लिए स्वास्थ्य विभाग के वरीय अधिकारियों को प्रेषित किया जा चुका है। जदयू नेता मोहम्मद मुजफ्फर ने बताया आलीशान भवन करीब 1.49 करोड़ रुपए की लागत से मुख्यमंत्री ने उद्घाटन कर स्वास्थ सेवा के लिए आम जनता को सुपुर्द तो कर दिया गया, लेकिन चार दिवारी, मेन गेट, विद्युत आपूर्ति के लिए ट्रांसफार्मर, पहुंच पथ आदि के चलते एडिशनल पीएचसी का रोनक बेकार लग रहा है। इस संबंध में सीएचसी प्रभारी एवं हेल्थ मैनेजर ने ग्रामीण इलाकों के जन आकांक्षाओं एवं एडिशनल पीएससी के सुरक्षा सहित अन्य कारणों को देखते हुए स्वास्थ्य विभाग के वरीय अधिकारियों को चार दिवारी, मेन गेट, विद्युत आपूर्ति बराबर सुनिश्चित के लिए विद्युत ट्रांसफार्मर, पहुंच पथ आदि के लिए प्रेषित किया जा रहा है। इस मौके पर बीएमआई सीएल अभियंता अमित कुमार भी मुख्य रूप से उपस्थित थे।
रिपोर्ट:केआर राव