रजौन (बांका):लाख कोशिश के बाद भी रजौन में वाहनों पर लदी बालू परिचालन, उत्खनन, भंडारण एवं परिचालन रुकने का नाम नहीं ले रहा है। गुरुवार को मुख्य सड़क मार्ग पर बालू से लदी ट्रैक्टर को रजौन बाजार से उत्तर दिशा की ओर जाते हुए थानाध्यक्ष बुद्धदेव पासवान ने गुप्त सूचना मिलते ही ओवरटेक बालू से लदी ट्रैक्टर को चालक के साथ पकड़ लिया गया। हिरासत में लिए गए बालू से लदी ट्रैक्टर चालक का नाम चुल्हाय दास दर्जीकिता गांव का रहने वाला है। थानाध्यक्ष ने बताया बालू से लदी ट्रैक्टर मालिक एवं चालक से बालू से संबंधित चालान मांगा गया। चालान नहीं दिखाने की वजह से जब्त करते हुए चालक को हिरासत में एवं बालू से लदी ट्रैक्टर को थाना अभिरक्षा में रखा गया है। ट्रैक्टर मालिक द्वारा ट्रैक्टर पर लदी बालों से संबंधित वैद्य चालान नहीं दिखाने की स्थिति में बालू उत्खनन परिचालन के सुसंगत धाराओं पर मामला दर्ज की जाएगी।
रिपोर्ट: केआर राव