जदयू के समर्पित कार्यकर्ता का गुजरात के वापी में निधन, शोक में डूबा रजौन

रजौन(बांका): परघड़ी ग्राम निवासी सह जदयू समर्थक योगेश कुमार का निधन सड़क दुर्घटना में गुजरात के वापी में सोमवार की रात करीब 10 हो गई है। निधन की खबर मिलते हैं मृतक के पैतृक गांव परघड़ी सहित जदयू कार्यकर्ताओं में मायूसी छा गई। प्राप्त जानकारी के अनुसार योगेश कुमार सिंह गुजरात के वापी में रहकर कॉन्ट्रैक्ट बेसिस पर काम करता था। बताया जा रहा है सोमवार की रात आवास लौटने के क्रम में सड़क दुर्घटना में बुरी तरह से जख्मी हो कर घटनास्थल पर ही दम तोड़ दिया। भाई में से अकेला था। उनके घर में दुख का पहाड़ टूट पड़ा है। जानकारी मिलने पर मंगलवार को जदयू प्रखंड कार्यालय में श्रद्धांजलि सभा का आयोजन किया गया। इस मौके पर जदयू पूर्व विधायक मनीष कुमार ने कहा कि नेक युवा इंसानो में से हर दिल अजीज थे। काफी मधुर भाषी मिलनसार एवं नेक युवा इंसान भी थे। इनके निधन पर जदयू राज्य परिषद सदस्य मनोज सिंह,धोरैया जदयू विधानसभा मीडिया प्रभारी अंजनी कुमार चौधरी, प्रखंड अध्यक्ष राघवेंद्र सिंह,पूर्व जिला परिषद सदस्य उमेश उर्फ पप्पू वर्मा, वयोवृद्ध समाजवादी नेता सत्यनारायण राकेश कुमार चौधरी,प्रमोद सिंह वेल्डन,अजीत कुमार राव, शांति स्वरूप उर्फ बाबुल, राहुल कुमार चौधरी, पूर्व सरपंच प्रदीप कुमार सिंह,मुखिया मनोज दास,राजेश कुमार सिंह,मनोरंजन सिंह, प्रमोद कुमार सिंह,संजीव उर्फ मंगल सिंह,दीपक कुमार सिंह , किशोर कुणाल आदि ने दुख व्यक्त करते सच्चे युवा इंसान बताया। इस मौके पर जदयू पूर्व विधायक सहित सभी जदयू के कार्यकर्ता,नेता गन ने मुख्य सड़क मार्ग स्थित कतरिया नदी पुल , एसबीआई ग्राहक सेवा केंद्र स्थित चौधरी इंटरप्राइजेज ओपनिंग कार्यक्रम में भाग लेते हुए पूजा का प्रसाद ग्रहण किया। इस मौके पर चौधरी इंटरप्राइजेज के राकेश चौधरी एवं शांत स्वरूप उर्फ बाबुल चौधरी ने आगत अतिथियों का प्रसाद एवं खिचड़ी महाप्रसाद ग्रहण करवाया।

रिपोर्ट:केआर राव 

Post a Comment

आप सभी हमें अपना कॉमेंट / संदेश भेज सकते हैं...

Previous Post Next Post