बांका:प्रखंड के 17 पंचायत के मुखिया चुनाव परिणाम अन्य प्रखंड की तरह ही मतदाताओं ने नए प्रतिनिधि को विकास का मौका दिया। सिर्फ तीन पुराने मुखिया ही अपनी प्रतिष्ठा बचाने में सफल रहे। जिसमे असुठा से मोना सिह,धनुवसार से बिंदु भारती औऱ कोरिया पंचायत से मालती देवी को जीत का मौका जबकि 14 पंचायतों में नये मुखिया की ताजपोशी हुई। जिसमें दक्षिणी कसवा वसीला से गायत्री देवी,उत्तरी कसवावसीला इन्द्रदेव यादव,पूर्वी कट सकरा अनिता देवी,पश्चिमी कट सकरा मरियम देवी,बोड़ा सुईया रुनिया देवी,चांदवारी गीता देवी,बरफेडा तेतरिया बाल किशोर सोरेन,कुसुमजोरी ममता देवी,दक्षिणी बारने तुलसी रजक,उत्तरी बारने अनिता देवी,गौरीपुर तारा देवी,चांदन अनिल मंडल, बिरनिया रंजीत पंडित,सिलजोरी गुलटन रजक, नये मुखिया बने। जबकि जिला परिषद के दोनों पद पर नये प्रतिनिधि बने।जिसमे उत्तरी जिलापरिषद से अंजू देवी,और दक्षिणी से शारदा देवी का चयन हुआ। जबकि चांदन प्रमुख रवीश कुमार और उसकी मां उषा देवी ने अपनी दोनों सीट को बचाने में सफल रहा।
17 में तीन पुराने और 14 नये मुखिया दोनों जिप सदस्य भी नई
byआमोद कुमार दुबे
-
0