बगैर वेतन प्राप्त किए ही प्रखंड शारीरिक शिक्षक हुए सेवानिवृत्त

 (बांका):प्रोन्नत मध्य विद्यालय करसानी के प्रखंड शारीरिक शिक्षक शंभू शरण शर्मा बगैर एक भी रुपया वेतन प्राप्त किए 30 नवंबर मंगलवार को सेवानिवृत्त हो गए हैं। सेवानिवृत्ति के उपलक्ष में विद्यालय परिसर में  विद्यानंद सिंह के नेतृत्व में भावभीनी विदाई दी गई। विदाई समारोह के उपलक्ष में प्रथमिक शिक्षक संघ अध्यक्ष अनीश कुमार बीपीएनएस मूल जिला अध्यक्ष संजय कुमार, सुभाष कुमार सिन्हा, बीआरपी संजय कुमार झा, वीरेंद्र कुमार आदि उपस्थित थे। प्रोन्नत मध्य विद्यालय लाहोरिया-गोपालपुर संकुल के सभी शिक्षक हीरालाल, राजा बाबू, जितेंद्र कुमार, प्रमोद कुमार, बिंदेश्वरी यादव भी मुख्य रूप से सम्मिलित हुए। विद्यालय प्रांगण के संगीता कुमारी, ममता कुमारी पूर्णिमा कुमारी, लक्ष्मी कुमारी, राकेश रोशन आर्य, अमन कुमार,  सुबोध कुमार, सुमन, राजीव रंजन उपस्थित थे। स्वागत गीत रिमझिम भारती, गीता, रीता मौसम और अंकित निगाहें तथा विदाई गीत, मुस्कान और आकांक्षा आदि विद्यालय के बच्चों ने जीना है तो पापा शराब मत पीना, स्वाति पूजा और मुन्नी ने पापा और मेरे पापा पर, मनीषा स्वाति पूजा, रूपा, मुन्नी, कोमल ने चटक-मटक कर, छोटी-छोटी गईया में पूजा, स्वाति, मुन्नी कुमारी ने रिकॉर्डिंग डांस की तथा विदाई समारोह भावपूर्ण प्रदर्शित किया। मालूम हो प्राधिकार, हाईकोर्ट के आदेश पर शिक्षक नियोजन 2008 नियमावली के तहत तत्कालीन बीडीओ गुरुदेव प्रसाद गुप्ता ने शंभू शरण शर्मा सहित 28 शारीरिक शिक्षकों का नियोजन विधिवत कैंप करते हुए राष्ट्रीय उच्च विद्यालय धौनी परिसर में किया गया था। इन 28 शिक्षकों में से शंभू शरण शर्मा का शारीरिक शिक्षक के पद पर नियोजन 27 अगस्त 2019 में हुई थी। शंभू शरण शर्मा बेगूसराय के रहने वाले हैं। मालूम हो शिक्षा विभाग द्वारा अब तक बहाल किए गए किसी भी शारीरिक शिक्षक को एक भी माह का वेतन नहीं दिया गया है। सेवानिवृत्त शारीरिक शिक्षक शंभू शरण शर्मा ने बताया कि इसके पूर्व भी जयप्रकाश यादव, अशोक झा, कृष्ण नंदन, वीरेंद्र यादव, आतिश प्रसाद सिंह सहित कई शारीरिक शिक्षक बिना एक भी माह का वेतन प्राप्त किए सेवानिवृत्त हो रहे है। जो शिक्षा जगत एवं शिक्षक संघ के नेताओं के लिए मुंह में तमाचा के साथ-साथ कलंक है।

रिपोर्ट:केआर राव 

Post a Comment

आप सभी हमें अपना कॉमेंट / संदेश भेज सकते हैं...

Previous Post Next Post