रजौन (बांका: किसानों की आय दोगुनी करने के लिए केंद्र सरकार एवं राज्य सरकार काफी सक्रिय दिख रहे हैं। प्राप्त जानकारी के अनुसार मत्स्य पालन को बढ़ावा देने के लिए किसानों को ऋण मुहैया कराने के उद्देश्य मत्स्य प्रसार पदाधिकारी रुकैया प्रवीण प्रखंड मत्स्य जीबी सहयोग समिति लिमिटेड अध्यक्ष राज कुमार मंडल एवं सचिव दिनेश मंडल के साथ प्रधानमंत्री किसान लाभार्थी के लिए कृषि साख हेतु ऋण मुहैया करने के उद्देश्य कैंप करते हुए किसानों से संपर्क करने में जुटी हुई है। जिला मत्स्य पदाधिकारी संजय कुमार किस्कू के आदेश पर मत्स्य प्रसार पदाधिकारी किसानों से लगातार संपर्क करते हुए आवेदन प्राप्त कर रही है। मत्स्य प्रसार पदाधिकारी रुकैया प्रवीण ने बताया जिले को 7196 मत्स्य पालक लाभार्थियों को प्रधानमंत्री किसान लाभार्थी के लिए कृषि साख हेतु ऋण मुहैया कराने का लक्ष्य मिला है। जिसमें से प्रत्येक प्रखंड को करीब करीब 277 किसानों को इस योजना से जोड़ते हुए ऋण मुहैया कराई जाएगी। मत्स्य प्रसार पदाधिकारी रुकैया प्रवीण ने बताया या अभियान 15 नवंबर से प्रारंभ होकर 15 फरवरी तक चलेगा। रेहु मछली पालन के लिए किसानों को डेढ़ लाख एवं पंगास मछली के लिए पांच लाख तक ऋण उपलब्ध कराने का प्रावधान है। इसके लिए किसानों के पास कम से कम एक हेक्टर बाली तालाब उपलब्ध कराना अनिवार्य होगा। इस मौके पर नवनिर्वाचित पंचायत समिति सदस्य मेघु पासवान, मु. मुस्तफा सहित कई लाभार्थी किसान आदि उपस्थित थे।
रिपोर्ट:केआर राव