रजौन धौनी बीआरसी में प्रखंड स्तरीय विज्ञान मेला 2021 हुआ संपन्न

रजौन, बांका: रजौन धौनी बीआरसी परिसर में मंगलवार को प्रखंड स्तरीय राष्ट्रीय आविष्कार अभियान अंतर्गत विज्ञान मेला के तहत प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। प्रतियोगिता का शुभारंभ प्रखंड शिक्षा पदाधिकारी राकेश कुमार सिन्हा ने किया। इस विज्ञान मेला में प्रारंभिक विद्यालय के 6 से 8 एवं माध्यमिक विद्यालय के 9 तथा दशम कक्षा के छात्र छात्राओं ने भाग लिया। प्रारंभिक विद्यालय का निर्णायक मंडल हीरालाल साह, सुजाता कुमारी, रश्मि गौतम एवं माध्यमिक विद्यालय का निर्णायक मंडल का सदस्य रवि कुमार शर्मा, गौतम गोविंद एवं विभा झा को बनाया गया था। राष्ट्रीय आविष्कार अभियान अंतर्गत आयोजित विज्ञान मेला में प्रारंभिक विद्यालय वर्ग कक्षा 6  से 8 के विज्ञान प्रदर्शनी में कन्या मध्य विद्यालय रजौन के छात्र अभिषेक कुमार प्रथम, नंदनी कुमारी द्वितीय एवं रघुनंदन पंडित तृतीय, क्विज प्रतियोगिता में नारायण कुमार प्रथम, काजल कुमारी द्वितीय एवं सूरज कुमार तृतीय स्थान प्राप्त किया है। इस प्रकार माध्यमिक विद्यालय के विज्ञान प्रदर्शनी प्रतियोगिता में कक्षा नवम दशम के नवजीत कुमार प्रथम, मोहित कुमार द्वितीय, हिमांशु कुमार तृतीय तथा क्विज प्रतियोगिता में राष्ट्रीय उच्च विद्यालय धौनी नवम कक्षा की छात्रा नीता कुमारी प्रथम, शिवनंदन कुमार द्वितीय तथा सौरभ कुमार ने तृतीय स्थान प्राप्त किया है। विज्ञान प्रदर्शनी एवं क्विज प्रतियोगिता में सभी प्रथम, द्वितीय, तृतीय स्थान प्राप्त करने वाले सफल प्रतिभागियों के बीच बीईओ राकेश कुमार सिन्हा ने कंपास, कलम, कॉपी आदि प्रदान कर पुरस्कृत किया है। मालूम हो कन्या मध्य विद्यालय रजौन छठा वर्ग के छात्र नारायण कुमार विज्ञान संगोष्ठी में जिला स्तर से चयनित होकर राज्य स्तर के लिए किया गया है। इस मौके पर कन्या मध्य विद्यालय रजौन वरीय श्यामसुंदर ठाकुर, बीआरसी लेखा सहायक मोहम्मद कमरेज आलम बीआरपी संजय कुमार झा, प्रखंड साधन शिक्षक बने बिनय प्रसाद सहित इस प्रतियोगिता में भाग लेने वाले विद्यालयों के शिक्षक आदि उपस्थित थे।
रिपोर्ट:केआर राव 

Post a Comment

आप सभी हमें अपना कॉमेंट / संदेश भेज सकते हैं...

Previous Post Next Post