ठंड से बनगांव ग्राम निवासी ठेला चालक की मौत

लरजौन, बांका : प्रखंड क्षेत्र के बनगांव निवासी 50 वर्षीय अशोक मंडल का निधन मंगलवार की शाम हो गया। ग्रामीणों के अनुसार अशोक मंडल का निधन ठंड लगने के कारण हुआ है। 2 दिन पूर्व स्थिति बिगड़ने पर अशोक मंडल को इलाज के लिए भागलपुर ले जाया गया था, जहां से बेहतर इलाज के लिए बाहर ले जाने की तैयारी की जा रही थी कि इसी बीच मंगलवार की शाम उसका निधन हो गया। हालांकि ठंड से मौत होने की पुष्टि किसी चिकित्सक या फिर पदाधिकारी द्वारा नहीं की गई है, लेकिन लोग उसकी मौत के पीछे ठंड ही बता रहे हैं। मृतक ठेला चला कर अपने परिवार का जीवन यापन करता था।


रिपोर्ट: केआर राव 

Post a Comment

आप सभी हमें अपना कॉमेंट / संदेश भेज सकते हैं...

Previous Post Next Post