24 से 31 तक रोस्टर के अनुसार तीन पाली में होगा शपथग्रहण

 बांका: चांदन प्रखंड के 17 पंचायतों के मुखिया,सरपंच,वार्ड सदस्य,औऱ पंच के लिए शपथग्रहण की तिथि का रोस्टर तैयार कर लिया गया है। निर्वाची पदाधिकारी सह बीडीओ राकेश कुमार ने जानकारी देते हुए बताया कि 24 दिसंबर से 31 दिसंबर तक तीन पाली में शपथग्रहण कराया जाएगा। इसके लिए सीओ प्रशांत शांडिल्य,पंचायत राज पदाधिकारी हरिमोहन कुमार,औऱ प्रखंड सांख्यिकी पदाधिकारी प्रमोद कुमार चौबे को शपथग्रहण कराने के लिए अधिकृत किया गया है। सभी विजेता रोस्टर के निर्धारित समय पर कार्यालय आकर शपथग्रहण में भाग ले सकते है। रोस्टर के अनुसार 24 दिसम्बर को 10 बजे से चांदन, बिरनिया,11,30 से कोरिया,सिलजोरी,1 बजे से बोड़ासुईया के मुखिया औऱ वार्ड सदस्य का शपथग्रहण होना है। 27 दिसंबर को 10 बजे से उत्तरी औऱ दक्षिणी कसवावसिला,औऱ  पूर्वी कट सकरा,11,30 से असुठा,बोड़ा सुईया,पश्चिमी कट सकरा जबकि 1 बजे से बरफेडा तेतरिया,उत्तरी बारने,दक्षिणी बारने के सरपंच औऱ पंच का,28 दिसंबर को 10 बजे से चांदन, धनुवसार, कुसुमजोरी 11,30 से कोरिया,बिरनिया, गौरीपुर औऱ 1 बजे से सिलजोरी, चांदवारी के सरपंच औऱ पंच का 29 दिसंबर को 10 बजे से उत्तरी बारने,पूर्वी कट सकरा,11,30 से पश्चिमी कटसकरा,कुसुमजोरी औऱ 1 बजे से गौरीपुर ,उत्तरी कसवावसिला के मुखिया औऱ वार्ड सदस्य जबकि 31 दिसंबर को 10 बजे से दक्षिणी बारने,चांदन 11,30 से धनुवसार, असुठा,एक बजे से दक्षिणी कसवावसिला,औऱ बरफेडा तेतरिया के मुखिया औऱ वार्ड सदस्य का शपथग्रहण होना है। इसकी सूचना सभी पंचायत के विजेता प्रतिनिधि को करा दिया गया है। वही प्रखंड प्रमुख का चुनाव 31 दिसंबर को बांका अनुमंडल पदाधिकारी के वेश्म में 11 बजे दिन होना है।


Post a Comment

आप सभी हमें अपना कॉमेंट / संदेश भेज सकते हैं...

Previous Post Next Post