श्रीनिवास रामानुजन टैलेंट सर्च इन मैथमेटिक्स ऑनलाइन प्रतियोगिता परीक्षा के सफल प्रतिभागियों को किया गया पुरस्कृत

रजौन, बांका : बिहार काउंसिल ऑन साइंस एंड टेक्नोलॉजी एवं बिहार मैथमेटिकल सोसायटी के संयुक्त तत्वावधान में 22 दिसम्बर दिन बुधवार को राष्ट्रीय गणित दिवस का आयोजन राजकीय पॉलिटेक्निक कॉलेज बांका में किया गया। जिसमें राज्य के मेघावी छात्र-छात्राओं को पुरस्कृत किया गया। मालूम हो गणित विषय में अभिरुचि उत्पन्न करने, रोचक बनाने एवं कैरियर के रूप में गणित की संभावनाओं आदि विषय पर तीन चरण में कक्षा 6 से 8, 9-10 एवं 11-12 के छात्र-छात्राओं के लिए श्रीनिवास रामानुजन टैलेंट सर्च टेस्ट इन मैथमेटिक्स प्रतियोगिता परीक्षा का आयोजन जिला स्तर पर 19 दिसम्बर दिन रविवार को हुआ था। जिसके सफल प्रतिभागियों को राष्ट्रीय गणित दिवस के अवसर पर पुरस्कृत एवं सम्मानित किया गया। मालूम हो इस प्रतियोगिता परीक्षा में तीनों लेवल से प्रथम स्थान प्राप्त करने वाले छात्रों को नगद पुरस्कार एक हजार रुपए के साथ श्रीनिवास रामानुजन टैलेंट सर्च टेस्ट इन मैथमेटिक्स अवार्ड- 2021 के प्रशस्ति पत्र के साथ राज्य स्तर पर आयोजित कार्यक्रम में सम्मानित किया गया, वहीं द्वितीय एवं तृतीय स्थान प्राप्त करने वाले छात्रों को राजकीय पॉलिटेक्निक कॉलेज बांका में आयोजित कार्यक्रम में नगद पुरस्कार के साथ श्रीनिवास रामानुजन टैलेंट सर्च टेस्ट इन मैथमेटिक्स अवार्ड 2021 के प्रशस्ति पत्र के साथ-साथ मैडल से सम्मानित किया गया।
बता दें कि बांका जिले में प्रथम लैवल के द्वितीय स्थान प्राप्त करने वाले छात्रा निकिता कुमारी पिता परमानंद पंडित कक्षा 8 स्कूल रेजिडेंशियल मार्शल अकादमी खेसर बांका, द्वितीय लेवल के द्वितीय स्थान प्राप्त करने वाले छात्र प्रणव यादव पिता सुरेश यादव कक्षा 9 एम्बिशन पब्लिक स्कूल बांका तथा तृतीय लेवल के द्वितीय स्थान प्राप्त करने वाले छात्र चंद्रकांत कुमार पिता आशीष मंडल कक्षा 11 आरबीआर +2 हाई स्कूल पथरा एवं प्रथम लेवल के तृतीय स्थान प्राप्त करने वाले छात्र धर्मेन्द्र कुमार पिता-राजेश कुमार यादव कक्षा-6 एमएस पंजवारा, द्वितीय लेवल के तृतीय स्थान प्राप्त करने वाले छात्र वाल्मीकी कुमार पिता अरुण यादव, तृतीय लेवल के तृतीय स्थान प्राप्त करने वाले छात्र बजरंग कुमार पिता हरेराम रजक को राजकीय पॉलिटेक्निक कॉलेज बांका के प्राचार्य के द्वारा 22 दिसम्बर दिन बुधवार को क्रमश: 700 एवं 500 रुपया नगद राशि पुरस्कार स्वरूप देने के साथ-साथ श्रीनिवास रामानुजन टैलेंट सर्च टेस्ट इन मैथमेटिक्स अवार्ड- 2021 के प्रशस्ति पत्र एवं मैडल से सम्मानित किया गया। यह आयोजन सामाज में नौनिहालों के बीच गणित की महत्ता एवं अभिरुचि उत्पन्न करने, गणित को और अधिक रोचक बनाने एवं अपने जीवन में अभिव्याप्त करने के लिए की गई थी। इस दौरान सफल बनाने के लिए प्राचार्य ई. सुनील चन्द्र साह, संस्थानिक समन्वयक डॉ. जेपी महतो, प्रो. राजीव, प्रो. दिनकर, बीरबल, रानी, उपेन्द्र, राकेश, सागर एवं कॉलेज कर्मी सूरज, राजेश, रोहित, रमण, प्रशांत आदि मुख्यरूप से उपस्थित थे।
रिपोर्ट: केआर राव 


Post a Comment

आप सभी हमें अपना कॉमेंट / संदेश भेज सकते हैं...

Previous Post Next Post