रजौन सीएचसी सहित 27 चिन्हित मेगा कैंप स्थलों पर 1450 लोगों को लगाया गया कोरोना टीका

रजौन, बांका : बुधवार को रजौन हेड क्वार्टर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र सहित 27 चिन्हित स्थानों पर मेगा कोरोना टीका कैंप लगाया गया। कैंप में निर्धारित लक्ष्य तीन हजार के विरुद्ध 1450 लोगों को पहला एवं दूसरा किरोना का टीका लगाया जा सका है। सीएचसी प्रभारी डॉक्टर ब्रजेश कुमार एवं हेल्थ मैनेजर राजेश रंजन ने बताया 21 जनवरी 2021 से लेकर 22 दिसंबर 2021 तक रजौन प्रखंड में कोरोना का पहला डोज एक लाख 8 हजार 552 एवं दूसरा डोज 79 हजार 785 लोगों को लगाया जा चुका है। जीविका दीदी, आशा, आंगनवाड़ी केंद्र की सेविकाओं आदि के माध्यम से लोगों को प्रेरित करते हुए शत प्रतिशत कोरोना का दूसरा डोज लगवाने के लिए प्रेरित भी करवाया जा रहा है।

रिपोर्ट:केआर राव 

Post a Comment

आप सभी हमें अपना कॉमेंट / संदेश भेज सकते हैं...

Previous Post Next Post