नवनिर्वाचित जनप्रतिनिधियों का शपथ ग्रहण 24 दिसंबर से 

 शंभूगंज (बांका) प्रखंड के नवनिर्वाचित जनप्रतिनिधियों का 24 दिसंबर से सपथ ग्रहण होगा  इसकी जानकारी बीडीओ सह प्रखंड निर्वाची पदाधिकारी प्रभात रंजन ने दी  बताया कि इस बार सपथ ग्रहण समारोह पंचायतवार आयोजित की गई है  जहां 24 दिसंबर को प्रथम दिन कुर्मा, बिरनौधा , रामचुआ छत्रहार , 27 दिसंबर को गुलनी , वैदपुर , पौकरी , भरतशीला , 28 दिसंबर को परमानंदपुर , पकरीया , मालडीह , झखरा , 29 दिसंबर को चूटिया बेलारी , मिर्जापुर , करसोप एवं 30 दिसंबर को कामतपुर , कसबा , पड़रिया , वारसाबाद पंचायत के नवनिर्वाचित मुखिया एवं सरपंच का सपथ ग्रहण होगा  बीडीओ ने बताया कि पंचायत समिति सदस्यों का सपथ ग्रहण जिला द्वारा निर्धारण होगा इधर सपथ ग्रहण की तिथि मुकर्रर होते ही मुखिया एवं सरपंच में खुशीहाली छा गई है.

Post a Comment

आप सभी हमें अपना कॉमेंट / संदेश भेज सकते हैं...

Previous Post Next Post