शंभुगंज ( बांका ) प्रखंड में पीएचइडी विभाग से बनी जलमीनार की स्थिति ठीक नहीं है सरकार ने लाखों की राशि खर्च कर विभिन्न गांवों में जलमीनार बनायी है , ताकि लोगों को शुद्धपेय जल का लाभ मिल सके पीएचइडी विभाग की शिथिलता के चलते जलमीनार से जलापूर्ति पर ब्रेक लग गया है गुलनी , करसोप सहित अन्य जगहों पर तो जलमीनार शुरू से ही बीमार है वहीं गढ़ीकुर्मा गांव के वार्ड संख्या 12 में बिजली मोटर जलने के कारण पिछले एक माह से जलापूर्ति ठप है इसको लेकर सोमवार को ग्रामीणों ने विभाग के खिलाफ विरोध प्रदर्शन किया ग्रामीण सुभाष चंद्र पांडे , सोनेलाल सिंह , पंकज कुमार , रजनीश कुमार , आयुष कुमार सहित अन्य ने बताया कि करीब एक माह से बिजली का मोटर जल जाने से जलापूर्ति ठप है पेयजल के लिए ग्रामीणों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है समस्या समाधान के लिए कई मरतबे संवेदक से लेकर विभाग के जेई को कहा गया इसके बाद भी विभाग पर कोई असर नहीं पड़ा आक्रोशित ग्रामीणों ने कहा कि यदि अविलंव जलापूर्ति बहाल नहीं होती है तो इसकी शिकायत डीएम से की जाएगी इस संबंध में विभाग के कनीय अभियंता मिंटू कुमार से पूछने पर बताया कि पंप का मोटर जल जाने से समस्या उत्पन्न हुई है इसके लिए दो सप्ताह पूर्व जयहिंद कंपनी के संवेदक को कहा गया बताया कि संवेदक की इस लापरवाही पर करीब 40 हजार का जुर्माना भी किया गया जलमीनार से जलापूर्ति दो दिन के अंदर बहाल कर दी जाएगी.
गढ़ीकुर्मा गांव में पीएचइडी की अव्यवस्था से खिन्न ग्रामीणों ने किया प्रदर्शन
byआमोद कुमार दुबे
-
0