शंभुगंज ( बांका ) : शंभूगंज- ईंगलिशमोड़ मुख्य सड़क पर झखरा मोड़ के समीप ट्रैक्टर की ठोकर से बाइक सवार छात्र गंभीर रूप से जख्मी हो गया जख्मी छात्र बसुहारा गांव के सुबोध पंडित का 15 वर्षीय पुत्र सूरज कुमार है सोमवार की शाम सूरज कुमार तारापुर बाजार से बाइक पर सवार होकर वापस घर लौट रहा था जहां उक्त मोड़ के समीप तेज रफ्तार से आ रही ट्रैक्टर ने पीछे से ठोकर मार दिया जिससे चालक असंतुलित होकर सड़क पर गिर पड़े स्थानीय लोगों ने जख्मी छात्र को सीएससी में भर्ती कराया चिकित्सक डा अजय शर्मा ने भागलपुर रेफर कर दिया इधर धक्का मारने के बाद चालक ट्रैक्टर लेकर फरार हो गया इससे एक दिन पूर्व लालमनिचक मोड़ के समीप दो बाइक की भीड़ंत में तीन लोग जख्मी हो गया झखरा मोड़ ,रूदपैय मोड़ , कुर्माडीह , लालमनिचक , रायपुरा मोड़ , चटमाडीह मैया चौक इत्यादि अन्य जगहों पर अक्सर दुर्घटनाएं हो रही है.
बाइक सवार को ट्रैक्टर ने मारी ठोकर छात्र जख्मी ,भागलपुर रेफर
byआमोद कुमार दुबे
-
0