रवि मिश्रा /लौरिया । खेल मंत्रालय भारत सरकार के निर्देशानुसार और नेहरू युवा केंद्र लौरिया के युवा स्वयंसेवक सुजीत मिश्रा के नेतृत्व में कैच द रेन कार्यक्रम का आयोजन चंपा कुंवर उच्च माध्यमिक विद्यालय मे क्विज भाषण प्रतियोगिता का आयोजन किया गया और युवाओं को जागरूक किया किया गया कि जल का समुचित उपयोग करें। नेहरू युवा केंद्र के युवा स्वयंसेवक सुजीत मिश्रा ने बताया कि आने वाले समय में हमारे समाज में पानी का कमी हो जाएगी इस बात को ध्यान रखते हुए हमें पानी का सदुपयोग करना चाहिए और वर्षा जल संरक्षण और अन्य प्रकार के उपाय करके जल का बचाव और संरक्षण करना चाहिए मुख्य अतिथि चंपा कुंवर उच्च माध्यमिक विद्यालय के प्रधानाचार्य रमेश राय ने बताया कि बारिश का पानी को हम अगर बचाव करते हैं तो कहीं ना कहीं वह हमारे उपयोग में आएगा मुख्य अतिथि रमेश राय, ज्ञान प्रकाश संगीता कुमारी पवन अशोक सैन शिक्षक ने संयुक्त रूप से इस प्रतियोगिता में प्रथम स्थान प्राप्त करने वाले सुंदरम कुमारी द्वितीय स्थान मिथिलेश कुमार तृतीय फैजान अहमद को मेडल देकर सम्मानित किया।
इस कार्यक्रम में मुख्य रूप से सत्यम, लालबाबू , रविंद्र रिजवान अंसारी सुजीत, चंदन ,कविता कुमारी, सरिता कुमारी , सुंदरम कुमारी समीर अंसारी मकसूद अंसारी गुफरान शाह सहित कई छात्र छात्राएं सहित शिक्षक उपस्थित थे ।