रजौन (बांका):खैरा पंचायत अंतर्गत खिड्डी गांव में पैतृक संपत्ति बंटवारे को लेकर कई माह से विवाद चल रहा है। प्राप्त जानकारी के अनुसार रविवार की सुबह स्वर्गीय डॉक्टर सत्यनारायण प्रसाद सिंह का बड़ा पुत्र मनोरंजन उर्फ शोशो प्रसाद सिंह अपने एकलौता पुत्र मनीष कुमार तथा अपने छोटा भाई बाबूलाल सिंह के पुत्र सुब्रतो उर्फ छोटू के साथ लीज पर दिए गए मिक्सर प्लांट कुछ काम से घूमने गया हुआ था। इसी बीच मनोरंजन सिंह के चचेरा बड़े भाई धनंजय प्रसाद सिंह के पुत्र मितेश कुमार के इशारे पर गांव के ही कुमोद यादव द्वारा लाठी डंडे एवं रॉड से मनोरंजन सिंह का सिर फोड़ दिया गया। यहां तक इस मारपीट की घटना में मनोरंजन सिंह का एकलौता पुत्र मनीष के बाया केहुनी एवं सुब्रतो के दायां कान के पास जख्म हो गया। थाना पहुंचने पर जख्म प्रतिवेदन के आधार पर ड्यूटी पर तैनात डॉ. ललन कुमार द्वारा प्राथमिक उपचार किया गया। प्राथमिक उपचार के बाद मनोरंजन प्रसाद सिंह को सिर पर जख्म रहने की वजह से भागलपुर रेफर कर दिया गया है। घटना को गंभीरता से लेते हुए पुलिस इंस्पेक्टर राजेश कुमार, थानाध्यक्ष बुद्धदेव पासवान ने दोनों ओर से आवेदन प्राप्त कर कार्रवाई करने का आश्वासन दिया है। धनंजय सिंह, पत्नी सुशीला देवी एवं पुत्र मितेश कुमार ने बताया पैतृक संपत्ति का बंटवारा विवाद चल रहा है। इस विवाद को लेकर कई माह से थाना में प्रत्येक शनिवार को आयोजित जनता दरबार में भी आ रहे हैं। पैतृक संपत्ति का बंटवारा एवं जमीन बेचने में विवाद उत्पन्न कर रहा है। वहीं जख्मी मनोरंजन सिंह, मनीष कुमार,सुब्रतो तथा जख्मी मनोरंजन सिंह के अनुज बाबूलाल सिंह, पत्नी रूपम देवी सहित थाना आए अन्य परिजनों ने बताया धनंजय सिंह एवं उनके पुत्र मितेश कुमार द्वारा मौजा खिड्डी खाता 89, खसरा 339 का करीब 28 डिसमिल जमीन बिक्री से संबंधित जड़बयाना 2010 ईस्वी में करने के बाद भी आज तक हमें जमीन रजिस्ट्री न करते हुए विपिन कुमार यादव को कोर्ट में रजिस्ट्री कर दिया गया है। रविवार की सुबह सड़क निर्माण विभाग के संवेदक को दिए गए लीज पर मिक्सर प्लांट कुछ काम से गए हुए थे। मौके पर महादेवपुर गांव के अतिक्रमित जमीन को खाली कराने के उद्देश्य थाना पहुंचे सीओ मोहम्मद मोइनुद्दीन, पुलिस इंस्पेक्टर राजेश कुमार, थानाध्यक्ष बुद्धदेव पासवान, प्रभारी अंचल निरीक्षक बालमुकुंद दास आदि ने दोनों पक्षों को पैतृक संपत्ति का बंटवारा आपस में पंचों के बीच मिल बैठकर आपसी सहमति के बीच नहीं करने की स्थिति में दोनों पक्षों के विरुद्ध कार्रवाई करने की चेतावनी दी है। सीओ, पुलिस इंस्पेक्टर एवं थानाध्यक्ष ने पत्रिक संपत्ति बंटवारा को लेकर हुई मारपीट की घटना को गंभीरता से लेते हुए स्वर्गीय लक्ष्मण प्रसाद सिंह, स्वर्गीय डॉक्टर सत्यनारायण प्रसाद सिंह, स्वर्गीय देवीलाल सिंह एवं स्वर्गीय नित्यानंद सिंह चारों भाई के उत्तराधिकारियों को विशेष आयोजित जनता दरबार में थाना परिसर पहुंचकर पैतृक संपत्ति का बंटवारा आपसी सहमति के आधार पर करा लेने के लिए कहां गया है। फिलहाल पुलिस इंस्पेक्टर, सीओ एवं थानाध्यक्ष द्वारा दोनों पक्षों को समझाने बुझाने के बाद मामला शांत करा लिया गया है। पैतृक संपत्ति बंटवारे को लेकर हुई मारपीट के क्रम में थाना परिसर से लेकर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र तक आने-जाने का सिलसिला देखा गया।
रिपोर्ट:केआर राव