490 लोगों को लगाया गया कोरोना टीका

रजौन (बांका): पल्स पोलियो अभियान की तर्ज पर बुधवार को भी रजौन सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र सहित आठ चिन्हित स्थानों पर 490 लोगों को कोरोना का प्रथम एवं द्वितीय डोज का टीका लगाया गया। सीएचसी हेल्थ मैनेजर राजेश रंजन ने बताया 21 जनवरी 2021 से लेकर अब तक प्रथम डोज 1.10 लाख एवं द्वितीय कोरोना का टीका करीब 50 हजार लोगों को लगाया जा चुका है। बुधवार को सीएचसी सहित प्रखंड के चिन्हित पुनसिया, मधाय, लश्करी आदि स्थानों पर कोरोना का टीका एएनएम लीलू भारती, संध्या आदि एएनएम द्वारा लगाया गया है। जिसमें बुधवार को सिर्फ रजौन सीएचसी में 140 लोगों को प्रथम एवं द्वितीय कोरोना का टीका दिया गया है।

रिपोर्ट: केआर राव 

Post a Comment

आप सभी हमें अपना कॉमेंट / संदेश भेज सकते हैं...

Previous Post Next Post