बकाएदारों को विद्युत विभाग के अधिकारियों ने दिया अल्टीमेटम

रजौन (बांका): बुधवार को विद्युत विभाग के जेई राजीव रंजन ने रजौन प्रखंड मुख्यालय स्थित न्यू मार्केट सहित आसपास के कई बिजली बिल बकाएदारों के दुकान एवं प्रतिष्ठानों पर पहुंचकर मीटर रीडिंग चेक करते हुए बिजली बिल भुगतान करने से संबंधित अल्टीमेटम दिया गया। कनीय अभियंता राजीव रंजन ने बताया बुधवार को निरीक्षण के क्रम में करीब पांच दर्जन विद्युत उपभोक्ताओं को बताएं बिजली बिल चुकता करने का अल्टीमेटम दिया गया। इस बीच करीब 45 हजार विद्युत राजस्व की वसूली भी की गई। इस मौके पर विद्युत सुपरवाइजर राजा राय, मीटर मैन अवधेश कुमार, मोबाइल मैन अमित कुमार, मानव बल महेश देव मिश्रा, उदयकांत पंझा, निरंजन सिंह निरीक्षण कैंप में सहयोग कर रहे थे। विद्युत उपभोक्ताओं का टोंग टेस्टर के माध्यम से बिजली चोरी सहित आदि का सघन निरीक्षण कर रहे थे।
रिपोर्ट:केआर राव 

Post a Comment

आप सभी हमें अपना कॉमेंट / संदेश भेज सकते हैं...

Previous Post Next Post