इंडियन इलाहाबाद बैंक रजौन शाखा के वरीय प्रबंधक को प्रमोशन पर दी गई भावभीनी विदाई

रजौन, (बांका):रजौन थाना चौक स्थित रजौन इंडियन इलाहाबाद बैंक के वरीय प्रबंधक राकेश कुमार यादव का भागलपुर रीजनल कार्यालय प्रमोशन हो जाने की स्थिति में गुरुवार की देर शाम बैंक कर्मियों ने माल्यार्पण, बुके एवं उपहार स्वरूप भेंट कर भावभीनी विदाई दी गई है। वे अभी अपना प्रभार बैंक में पदस्थापित अपने समकक्ष दुर्गेश रंजन को सौप कर प्रस्थान किए हैं। मालूम हो राकेश कुमार यादव रजौन इलाहाबाद बैंक प्रबंधक के रूप में 2 जुलाई 2018 को योगदान किया था। इन्हीं के रीजन में इलाहाबाद बैंक इंडियन बैंक के रूप में तब्दील हुआ। इसके बाद भी राकेश कुमार यादव ने अपने सेवाकाल में ऋण धारकों के बीच अलख जगाते हुए 9 करोड़ रुपए ऋण वसूल करने का रिकॉर्ड स्थापित किया। बैंक अचीवमेंट काफी संतोषजनक रहने की स्थिति में उन्हें प्रमोशन देकर भागलपुर क्षेत्रीय इंडियन बैंक तलब कर लिया गया। उनके अचानक स्थानांतरण हो जाने की स्थिति में ग्राहक से लेकर बैंक कर्मियों में काफी हतप्रभ का स्थिति देखा गया। समूह के माध्यम से महिलाओं को स्वाबलंबी बनाने के उद्देश्य गांव-गांव जाकर प्रेरित करने के साथ-साथ जीविका दीदी के पूनम, प्रियंका, मनमोहन यादव आदि के सहयोग से रिकॉर्ड तोड़ जीविका समूह का खाता संचालन करवाने में अहम भूमिका निभाते रहते थे। उनके अचानक अर्थ अंतरण से जीविका समूह के दीदियों अधिकारियों में मायूसी देखी जा रही है। दुर्गेश रंजन ने पत्रकारों को बताया है राकेश कुमार यादव के कमी को कभी भी बैंक कर्मियों से लेकर ग्राहकों को नहीं खलने देंगे।
रिपोर्ट: केआर राव 

Post a Comment

आप सभी हमें अपना कॉमेंट / संदेश भेज सकते हैं...

Previous Post Next Post