भागलपुर कमिश्नर आज आएंगे रजौन, विशेष संक्षिप्त मतदाता पुनरीक्षण का लेंगे अद्यतन जानकारी

रजौन (बांका ):भागलपुर कमिश्नर प्रेम सिंह मीणा शनिवार को विशेष संक्षिप्त मतदाता पुनरीक्षण कार्यक्रम का जायजा लेने जा रहे हैं। भागलपुर कमिश्नर के आने की सूचना पर शुक्रवार को आईटी भवन के पूरे भीतरी और बाहरी परिसरों को साफ सफाई कराते हुए नीट एंड क्लीन कर दिया गया है। प्राप्त जानकारी के अनुसार कमिश्नर प्रेम सिंह मीणा शनिवार को मुख्य सड़क मार्ग स्थित कई बीएलओ बूथों पर पहुंचकर बीएलओ द्वारा एक नवंबर से लेकर 30 नवंबर तक किए गए विशेष संक्षिप्त मतदाता पुनरीक्षण से संबंधित कार्यों का जायजा लेंगे। इसको लेकर संक्षिप्त मतदाता पुनरीक्षण कार्यक्रम में किसी भी प्रकार का चूक नहीं हो इसके लिए बीडीओ राजकुमार पंडित निर्वाचन कार्यालय में कैंप करते हुए नाम जोड़ने, हटाने, नाम सुधार करने, एक स्थान से दूसरे स्थान पर स्थानांतरण कराने आदि से संबंधित प्राप्त किए गए प्रपत्रों का निरीक्षण बीएलओ पंजी एवं अभिलेखों से मिलान करते हुए करने जा रहा है। इसको लेकर बीएलओ में भी हड़कंप मचा हुआ है। कमिश्नर के आगमन की सूचना पर बीएलओ दिन रात एक करते हुए बीएलओ पंजी एवं अभिलेखों का संधारण करने में जुटे हुए दिखे। निर्वाचन कार्य में लगे जिला मास्टर ट्रेनर जयशंकर प्रसाद विद्यार्थी, श्रीकांत कुमार, कौशल किशोर,राजेश कुमार मंडल,सुबोध कुमार, डाटा ऑपरेटर सौरभ कुमार बीएलओ को संधारण कराने में जुटे हुए दिखे। जिला मास्टर ट्रेनर जयशंकर प्रसाद विद्यार्थी ने बताया एक नवंबर से 30 नवंबर तक प्रपत्र छह- 2043, प्रपत्र सात-472, प्रपत्र आठ -250, प्रपत्र 8 (क)-400 प्राप्त किए गए हैं। जिसका इंट्री बांका से प्राप्त होने के बाद कराया जा रहा है। आगे बताया ऑनलाइन गरूर ऐप के माध्यम से भी नाम जोड़ने, हटाने, शुद्ध करने आदि का भी प्रपत्र प्राप्त किए गए हैं। कमिश्नर के आगमन को लेकर बीडीओ, सीओ मु. मोइनुद्दीन हर तरह से कार्यों को निष्पादन करने में लगे हुए देखे गए।

रिपोर्ट:केआर राव 

Post a Comment

आप सभी हमें अपना कॉमेंट / संदेश भेज सकते हैं...

Previous Post Next Post