एसपी ने किया नवादा सहायक थाना का वार्षिक निरीक्षण

रजौन (बांका): पुलिस अधीक्षक अरविंद कुमार गुप्ता ने शुक्रवार की अपराहन नवादा सहायक थाना पहुंचकर थाना का वार्षिक निरीक्षण किया है। एसपी द्वारा इसके पूर्व नवादा सहायक थाना का निरीक्षण इसके पूर्व 25 जनवरी 2020 एवं 28 दिसंबर 2020 को किया गया था। निरीक्षण के क्रम में पिछले निरीक्षण में दिए गए आदेश की भी समीक्षा की गई। निरीक्षण के क्रम में थाना स्थापना काल से अब तक के हर तरह के थाना अभिलेखों का निरीक्षण किया गया। निरीक्षण में पाए गए त्रुटियों का जल्द निष्पादन करने के लिए कहा गया है। विशेष तौर पर थानाध्यक्ष मु. नसीम खां द्वारा शराब तस्करों को गिरफ्तार करते हुए जेल के सलाखों में भेजने, वारंटियों की गिरफ्तारी, अपराधियों में दहशत पैदा करने को लेकर थानाध्यक्ष सराहना के पात्र बताया। साथ ही थाना निरीक्षण के पूर्व एसपी को गार्ड ऑफ ऑनर की सलामी भी दी गई। सलामी के क्रम पुलिस इंस्पेक्टर राजेश कुमार, थानाध्यक्ष, दरोगा शिव शंकर यादव, सत्येंद्र कुमार सिंह, भगवान चौधरी, प्रशिक्षु दारोगा चंचल कुमार कुमार, चौकीदार दफादार संघ जिलाध्यक्ष दिनेश पासवान सहित थाना के सभी आठ चौकीदार एवं पुलिस बल शामिल थे। एसपी ने थानाध्यक्ष सहित थाने के सभी पुलिस पदाधिकारियों चौकीदारों को थाना अंतर्गत पूर्ण शराब बंदी कानून लागू कराने के लिए कहा गया है। नवादा सहायक थाना द्वारा शराब तस्करों की गिरफ्तारी, शराब बरामदगी मैं लगातार उल्लेखनीय स्थान प्राप्त करने के लिए नवादा सहायक थानाध्यक्ष मु. नसीम खां सहित थाने के सभी पुलिस पदाधिकारियों एवं चौकीदारों को थैंक्स दिया है। एसपी ने स्पष्ट तौर पर बता दिया है किसी भी परिस्थिति में थाना क्षेत्र अंतर्गत कहीं भी शराब की महक नहीं रहनी चाहिए। जानकारी मिलने पर सर्किल के चौकीदारों से लेकर पुलिस पदाधिकारियों पर कड़ी कार्रवाई की जाएगी। एसपी ने थाना सर्किल क्षेत्र में दिवा, संध्या एवं रात्रि गश्ती पर विशेष नजर रखने एवं वाहन चेकिंग अभियान चलाने का निर्देश दिया।कोरोना के तीसरी लहर को देखते हुए अभियान चलाकर बिना मास्क पहनकर लोगों से जुर्माना वसूलने के लिए कहा गया है। सहायक थाना को नए थाना निर्माण के लिए भूमि आदि से संबंधित कुछ दिशानिर्देश दिया गया है। नवादा सहायक थाना को जल्द ही नया भवन मिल जाएगा। इसका भी एसपी ने भरोसा दिया।
रिपोर्ट: केआर राव 

Post a Comment

आप सभी हमें अपना कॉमेंट / संदेश भेज सकते हैं...

Previous Post Next Post