शून्यकाल सत्र के दौरान विधायक ने विधानसभा में क्षेत्र के विभिन्न समस्याओं को रखा

रजौन (बांका): बिहार विधानसभा के शून्यकाल सत्र के दौरान धोरैया के विधायक भूदेव चौधरी ने रजौन प्रखंड के बामदेव गांव स्थित उप स्वास्थ्य केन्द्र की समस्याओं को रखा। उन्होंने कहा कि बामदेव गांव का उप स्वास्थ्य केंद्र जीर्ण शीर्ण अवस्था में है। वहां चिकित्सकों और नर्सों की उपस्थिति नहीं के बारे में है। अस्पताल को जमीन भी उपलब्ध है। उन्होंने सरकार से नए चिकित्सा भवन निर्माण की मांग की है वही इसके अलावे  सरकारी संकल्प पर अपनी बात रखते हुए धौरैया विधानसभा के रजौन प्रखंड के आनंदपुर एवं मोरामा गांव के पास रेलवे लाइन पर ऊपरी पुल निर्माण करने का प्रस्ताव  राज्य सरकार के माध्यम से केन्द्र सरकार को भेजने की मांग किया गया, जिसपर परिवहन मंत्री शीला मंडल ने सदन में जानकारी दी इस संबंध में भारत सरकार के रेल मंत्रालय में विषय अपेक्षित है इस संबंध में विभागीय पत्रांक 7561 दिनांक 30 नवंबर 2021 द्वारा नियमानुसार आवश्यक कारवाई हेतु महाप्रबंधक पूर्व मध्य रेलवे हाजीपुर से आग्रह किया गया है।

रिपोर्ट :केआर राव 

Post a Comment

आप सभी हमें अपना कॉमेंट / संदेश भेज सकते हैं...

Previous Post Next Post