रजौन,(बांका): नवादा सहायक थाना पुलिस ने धायहरना-महागामा पंचायत अंतर्गत परसौतीपुर एवं जगदीशपुर-सन्हौला सड़क मार्ग स्थित कोतवाली चौक बस स्टैंड के समीप गुप्त सूचना पर 50 बोतल देसी विदेशी शराब, एक बाइक एवं तीन शराब तस्कर को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस इंस्पेक्टर राजेश कुमार ने बताया कि शनिवार की देर शाम गुप्त सूचना पर थाना अध्यक्ष मोहम्मद नसीम खां एवं प्रशिक्षु अवर निरीक्षक चंचल कुमार ने चौकीदार दिनेश पासवान एवं अवधेश पासवान के सहयोग से धायहरना-महागामा पंचायत अंतर्गत परसौतीपुर गांव के धनंजय यादव के घर के समीप से 300 एमएल का झारखंड निर्मित शराब के साथ शराब तस्कर धनंजय यादव को गिरफ्तार कर लिया गया। वहीं रविवार पूर्वाहन जगदीशपुर सनहौला सड़क मार्ग स्थित कोतवाली चौक बस स्टैंड के समीप गुप्त सूचना पर छापेमारी के क्रम में थानाध्यक्ष मोहम्मद नसीम खां ने तलाशी के क्रम में बाइक पर एक प्लास्टिक की बोरी में 16 बोतल रॉल्सन गोल्ड 375 एमएल का यह बम रॉयल प्ले कंपनी का 24 बोतल 180 एमएल का शराब के साथ नोनबट्टा, मुफस्सिल थाना गोड्डा के जीतू साह एवं कालाजोर, थाना देवडार जिला गोड्डा झारखंड के रंजीत वैरा को बाइक एवं शराब के साथ गिरफ्तार किया गया है। नवादा सहायक थाना में परसौती पुर मामले का प्रशिक्षु अवर निरीक्षक चंचल कुमार एवं कोतवाली चौक शराब बरामदगी मामले का मामला थानाध्यक्ष मोहम्मद नसीम खां ने स्वयं दर्ज कराई है। रविवार रहने की वजह से सोमवार को रजौन सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में कोरोना जांच के उपरांत न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया जाएगा।
रिपोर्ट:केआर राव