ट्रैक्टर के चपेट में आने से चार वर्षीय मासूम बच्चा हुआ जख्मी

रजौन (बांका): थाना क्षेत्र के पिपराडीह-महादा सड़क मार्ग पर रविवार को अवैध बालू लदे ट्रैक्टर के चपेट में आने से मड़नी ग्राम निवासी अरुण दास का 4 वर्षीय पुत्र विक्की दास बुरी तरह जख्मी हो गया। आक्रोशित ग्रामीणों ने मौके पर बालू लदे ट्रैक्टर को भी अपने कब्जे में ले लिया। हालांकि रजौन पुलिस वहां पहुंची लेकिन पुलिस बालू लदे वाहन को अपने कब्जे में नहीं ले पाई। पुलिस को ग्रामीणों का आक्रोश भी झेलना पड़ा, ग्रामीणों का कहना था कि बालू माफिया को पकड़ कर लाया जाए। इधर जख्मी बच्चे का इलाज रजौन सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में कराए जाने के बाद बेहतर इलाज के लिए भागलपुर के मायागंज अस्पताल भेज दिया गया है। इधर थानाध्यक्ष बुद्धदेव पासवान ने बताया कि ट्रैक्टर को ग्रामीणों द्वारा पकड़ कर रखा गया है और ट्रैक्टर गांव में सुरक्षित है।

रिपोर्ट:केआर राव 

Post a Comment

आप सभी हमें अपना कॉमेंट / संदेश भेज सकते हैं...

Previous Post Next Post