भारतीय कम्युनिष्ट पार्टी के सदस्यों ने दिया धरना


(रवि मिश्रा /चम्पारण नीति) लौरिया । राज्य कार्यकारिणी के आह्यवान पर भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी के कार्यकर्ताओ ने शनिवार को प्रखंड कार्यालय पर प्रदर्शन किया |अंचल सचिव गिरजाशंकर ठाकुर ने पांच सुत्री मांगों के बारे में बताया कि हमारी पहली मांग किसानों के धान के क्रय करने से सम्बंधित है |अधिकांश पैक्स धान की खरीद कागजो मे करते हैं बिचौलियो से धान खरीदकर कागज में कोरम पुरा किया जाता है |हमारी मांग है कि धान का किसानों से डायरेक्ट खरीद किया जाय |दुशरी मांग गन्ना का मुल्य पांच सौ रुपया क्वी़टल किया जाय |खाद का कालाबाजारी बन्द हो और किसानों को ससमय रवि फसल के लिये भी खाद उपलब्ध हो |प्रखंड व अंचल कार्यालय में व्याप्त भ्रष्टाचार खत्म हो |मौके पर जिला नेता गंगा वर्मा उर्फ सुनिल कुमार वर्मा, सह बिहार विधान पार्षद केदार नाथ पाण्डेय प्रतिनिधि, राजु ठाकुर, शब्बीर अहमद, सुनील राय, क्रांति देवी, राजेन्द्र मिश्रा, शक्तिनाथ मिश्रा, सुरेश राव, रहीद मिया, आदि उपस्थित थे |

Post a Comment

आप सभी हमें अपना कॉमेंट / संदेश भेज सकते हैं...

Previous Post Next Post