बेतिया। मधुबनी प्रखंड मुख्यालय पर शनिवार को नव निर्वाचित वार्ड सदस्य एवं पांचो का प्रमाण पत्र दिया गया। यह शिलशिला कई दिनों तक चलेगा। प्रमाण पत्र देते प्रखंड के प्रधान लिपिक वीरेंद्र नाथ शुक्ल ने बताया कि, सभी प्रत्याशियों के गणना बेतिया में हुआ था। परंतु बेतिया में केवल मुखिया, सरपंच, बीडीसी, जिला परिषद सदस्य का ही प्रमाण पत्र दिया गया था। वही वार्ड सदस्य एवं पंच का प्रमाण पत्र प्रखंड मुख्यालय पर दिया जा रहा है। उन्होंने बताया कि, प्रमाण पत्र वितरण में कई दिनों का समय लग सकता है। वही प्रमाण पत्र पाकर नव निर्वाचित सदस्य एवं पंच गदगद दिखे।
Tags
बेतिया