गैस सिलेंडर लीकेज करने से एक ही परिवार के चार बच्ची एवं एक बच्चे सहित पांच की मौत

गैस सिलेंडर लीकेज करने से एक ही परिवार के चार बच्ची एवं एक बच्चे सहित पांच की मौत

रजौन ,बांका : रजौन थाना अंतर्गत राजावर बस्ती में काली स्थान स्थित गैस चूल्हा लीकेज होने से अशोक पासवान का तीन पुत्री,एक पुत्र एवं प्रकाश पासवान का एक पुत्री बुरी तरह से झुलस कर मौत हो जाने की खबर है। उक्त घटना मंगलवार की देर शाम की भोजन पकाने वक्त की बताई जा रही है। घटना की जानकारी मिलने पर बीडीओ राजकुमार पंडित,सीओ मोहम्मद मोइनुद्दीन,रजौन पुलिस अंचल निरीक्षक राजेश कुमार,रजौन थाना एसएचओ बुद्धदेब पासवान कैंप कर रहे हैं।घटना को लेकर पूरे गांव के करीब हजारों लोगों की भीड़ जुट गई है।अशोक पासवान एवं प्रकाश पासवान दोनों सहोदर भाई है।गैस चूल्हा लिखित करने से 5 बच्चों की मौत की पुष्टि बीडीओ,सीओ,पुलिस इंस्पेक्टर एवं थानाध्यक्ष ने भी की है।मृतक में अशोक पासवान का 10 वर्षीय पुत्र अंकुश पासवान, 8 वर्षीय पुत्री शिवानी कुमारी, 5 वर्षीय पुत्री सीमा कुमारी, 2 वर्षीय पुत्री सोनी कुमारी एवं प्रकाश पासवान का 10 वर्षीय पुत्री अंशु कुमारी शामिल है।घटना की जानकारी मिलने पर बांका जिला अधिकारी सुहर्ष भगत, पुलिस अधीक्षक अरविंद कुमार गुप्ता,एसडीओ डॉ प्रीति घटनास्थल पर कैंप कर रहे हैं। सब को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजने की तैयारी में जुटे हुए हैं।
रिपोर्ट: केआर राव 


Post a Comment

0 Comments