रजौन, बांका : बुधवार को रजौन प्रखण्ड के विभिन्न स्थानों पर कोरोना गाइडलाइंस का पालन करते हुए युवाओं के प्रेरणास्रोत स्वामी विवेकानंद की 159वीं जयंती श्रद्धापूर्वक मनाई गई। प्रखण्ड क्षेत्र के सकहारा गांव में प्रोन्नत मध्य विद्यालय के समीप स्थित स्वामी विवेकानंद के प्रतिमा स्थल पर सकहारा पंचायत के पूर्व मुखिया अरुण कुमार सिंह के नेतृत्व में कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम के दौरान उपस्थित सभी लोगों ने बारी-बारी से पुष्पांजलि अर्पित की और स्वामी विवेकानंद के द्वारा किए गए कार्यों को याद किया, कार्यक्रम के बाद उपस्थित लोगों के बीच प्रसाद का वितरण भी किया गया। सकहारा में युवा दिवस कार्यक्रम के दौरान सकहारा पंचायत के पूर्व मुखिया अरुण कुमार सिंह, वर्तमान मुखिया अमृता देवी, विन्देश्वरी यादव, कमलेश्वरी प्रसाद कमल, मृत्युंजय सिंह, राजकुमार रमण, विंदेश्वरी चौधरी, राजू चौधरी, विनय रजक, कुमोद मंडल, ठाकुर मंडल, निरंजन सिंह, राजकुमार यादव सहित अन्य मौजूद थे। वहीं दूसरी ओर रजौन बाजार स्थित विद्युत कार्यालय के मैदान में राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के स्वयंसेवकों ने भी युवा दिवस सह युवाओं के प्रेरणास्रोत स्वामी विवेकानंद की जयंती समारोह पूर्वक मनाया। समारोह की शुरुआत रजौन खण्ड बौद्धिक शिक्षण प्रमुख डॉ. प्रो. अमरेंद्र कुमार सिंह के बौद्धिक के साथ हुआ। बौद्धिक के क्रम में डॉ. सिंह ने युवाओं के प्रेरणास्रोत स्वामी विवेकानंद के जीवन पर प्रकाश डालते हुए उनके द्वारा किए गए कार्यों को बताया, साथ ही उन्होंने कहा युग पुरुष स्वामी विवेकानंद ने भारतीय संस्कार, संस्कृति को भारत के गुलामी काल में भी शिकागो के विश्व धर्म सम्मेलन में अपने प्रखर व ओजस्वी वचनों से भारत की पहचान स्थापित की थी। बौद्धिक के बाद समारोह में उपस्थित सभी स्वयंसेवकों ने बारी-बारी से स्वामी विवेकानंद के तस्वीर पर पुष्पांजलि अर्पित की। कार्यक्रम के समापन के बाद उपस्थित स्वयंसेवकों के बीच टॉफी भी वितरण किया गया। इस मौके पर जिला सेवा प्रमुख अमरेंद्र कुमार, रजौन खण्ड कार्यवाह रंजीत कुमार साह, खण्ड शारीरिक शिक्षण प्रमुख गौरव कुमार, खण्ड गौ संवर्धन प्रमुख मनमोहन यादव, कठचातर खण्ड कार्यवाह अवधेश कुमार, मुख्य शिक्षक सौरभ कुमार, कुंजबिहारी झा, अंशु कुमार, अनिमेष, अर्पित, प्रियांशु सहित कई अन्य स्वयंसेवक मौजूद थे।
रिपोर्ट: केआर राव
0 Comments
आप सभी हमें अपना कॉमेंट / संदेश भेज सकते हैं...