आजादी के अमृत महोत्सव के उपलक्ष्य में 75 करोड़ सूर्य नमस्कार महाअभियान में बढ़ चढ़कर हिस्सा ले रहे लोग

रजौन, बांका : देश की स्वतंत्रता की 75 वीं वर्षगांठ के मौके पर पूरे देशभर में आजादी का अमृत महोत्सव मनाया जा रहा है। योगगुरु बाबा रामदेव के आह्वान पर देश भर में राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के अनुषांगिक संगठन क्रीड़ा भारती एवं पतंजलि के नेतृत्व में भारत सरकार के आयुष मंत्रालय, फिट इंडिया, गायत्री परिवार, गीता परिवार, आर्ट ऑफ लिविंग सहित अन्य संगठन द्वारा 75 करोड़ सूर्य नमस्कार महायज्ञ चलाया जा रहा है। इसके तहत मकरसंक्राति 14 जनवरी से 7 फरवरी तक लगातार देशभर में सूर्य नमस्कार चलेगा, इसी कड़ी में बांका जिले के साथ-साथ रजौन प्रखण्ड क्षेत्र के विभिन्न स्थानों पर बच्चे, युवा एवं सभी उम्र के लोग कोरोना गाइडलाइंस का पालन करते हुए सूर्य नमस्कार का अभ्यास कर रहे हैं। इस सम्बंध में आरएसएस के जिला प्रचारक मनोहर लाल एवं सह जिला कार्यवाह ऋषि कुमार ने बताया कि भारत की पौराणिकता योग एवं आयुर्वेद परम्परा के द्वारा ही स्वस्थ भारत का निर्माण हो सकता है, इस अभियान में बांका जिला के सभी जनमानस के बीच यह वातावरण बन चुका है और सभी इस अभियान में सहयोग भी कर रहे हैं। साथ ही उन्होंने बताया कि आजादी के अमृत महोत्सव के उपलक्ष्य में आयोजित 75 करोड़ सूर्य नमस्कार का विश्व रिकॉर्ड देशवासियों के सहयोग से बनाया जाएगा। जिला सेवा प्रमुख अमरेंद्र कुमार एवं रजौन खण्ड कार्यवाह रंजीत कुमार साह ने बताया कि सूर्य नमस्कार अपने आप में संपूर्ण व्यायाम है। इसके निरंतर अभ्यास से युवाओं में एकाग्रता आती है तथा स्मरण शक्ति काफी मजबूत होती है, इससे वे मेधावी बनते हैं। वैसे तो सूर्य नमस्कार सभी उम्र के लोगों के लिए लाभप्रद है, लेकिन युवाओं के लिए इसका अभ्यास बहुत ही लाभदायक है। इसके अभ्यास से मानव शरीर की सभी तंत्रिकाएं क्रियाशील हो जाती हैं तथा रक्त प्रवाह पर भी इसका अच्छा असर होता है।
रिपोर्ट:केआर राव 

Post a Comment

आप सभी हमें अपना कॉमेंट / संदेश भेज सकते हैं...

Previous Post Next Post