प्रमुख कार्यालय कक्ष का प्रमुख ने फीता काटकर किया उद्घाटन

प्रमुख कार्यालय कक्ष का प्रमुख ने फीता काटकर किया उद्घाटन

रजौन, बांका : प्रखंड मुख्यालय आईटी भवन परिसर में शुक्रवार को लगातार दूसरी बार प्रमुख बनने पर प्रमुख कार्यालय कक्ष का विधिवत उद्घाटन प्रमुख रूबी कुमारी ने फीता काटकर किया है। प्रमुख कार्यालय कक्ष का उद्घाटन के क्रम में रजौन बीडीओ राजकुमार पंडित, पूर्व बीडीओ गुरुदेव प्रसाद गुप्ता, पुलिस अंचल निरीक्षक राजेश कुमार सहित सभी कनीय अधिकारी से लेकर कर्मी आदि उपस्थित थे। इस मौके पर प्रमुख रूबी कुमारी ने बताया कोरोना काल को देखते हुए प्रखंड की जनता का हर तरह से विकास के साथ-साथ हर तरह का कार्यों में सहयोग करती रहूंगी। मालूम हो प्रमुख रूबी कुमारी लगातार दूसरी बार प्रमुख के पद पर पदस्थापित हुई है। इस मौके पर प्रमुख पति रणविजय सिंह, पूर्व उप प्रमुख अवधेश यादव, रामविलास सिंह, जिला परिषद सदस्य सुमन पासवान, पंचायत समिति सदस्य निलेश कुमार यादव, महेश यादव, मेघु पासवान, प्रतुल सिंह, छोटू सिंह, अनिल मंडल, मुखिया भैरों सिंह कुशवाहा, मोहम्मद नौशाद, बीआरसी शिक्षा डीडीओ सह मध्य विद्यालय धौनी प्रधानाध्यापक प्रदीप कुमार, सेवानिवृत्त शिक्षक अरुण मंडल, राजद प्रखंड अध्यक्ष बबलू सिंह चंद्रवंशी, रजौन मंडल पूर्व भाजपा अध्यक्ष विजय प्रसाद साह पूर्व महामंत्री उत्तम सिंह हरतौड़ा, पूर्व मुखिया जवाहर यादव,सुभाष चंद्र यादव, दिवाकर प्रसाद यादव, बिंदेश्वरी सिंह,अधिवक्ता सुरेश प्रसाद यादव, पूर्व पंचायत समिति सदस्य उदय कुमार सिंह, रमाकांत ठाकुर, विपिन साह सहित काफी संख्या में प्रमुख समर्थक आदि उपस्थित थे। दूसरी बार जीतकर प्रमुख कक्ष प्रवेश करने पर आए हुए समर्थकों एवं त्रिस्तरीय पंचायत प्रतिनिधियों ने प्रमुख रूबी कुमारी को बुके एवं माला पहनाकर स्वागत किया गया।

रिपोर्ट:केआर राव 

Post a Comment

0 Comments