भावज औऱ उसके रिश्तेदार द्वारा भैसुर की हत्या मामले में आरोपी  बबलु यादव की मौत के बाद नया मोड़

 बांका: चांदन प्रखंड के गौरीपुर पंचायत के बिशनपुर गांव में गुरुवार की रात भावज औऱ उसके रिश्तेदार द्वारा जिस सनोज यादव की हत्या कर दिया गया था।उसी मामले में शनिवार को एक नया मोड़ आ गया है। इस मामले में मृतक सनोज यादव के भाई मनोज यादव के बयान पर जिस चार को आरोपी बनाया गया था।उसमें एक आरोपी बब्लू यादव की शनिवार सुबह इलाज के दौरान रांची में मौत हो गयी। मृतक बब्लू यादव की पत्नी कौशल्या देवी का कहना है कि उसकी ननद रेखा देवी के साथ सनोज यादव बराबर छेड़खानी किया करता था।कई बार इसकी शिकायत भी परिवार में किया गया था।पर उसकी आदत में कोई सुधार नही हुआ।घटना के एक दिन पूर्व भी रेखा देवी के साथ इसी प्रकार की घटना हुई। इसकी शिकायत अपने भाई और भतीजे से करने के बाद सभी लोग बिशनपुर रेखा देवी के घर आये।और इस संबंध में पंचायती के द्वारा मामले को समाप्त करने का प्रयास किया। इसी दौरान मनोज यादव ने अपने मृतक भाई का पक्ष लेते हुए लड़ाई झगड़े पर उतारू हो गया। औऱ मनोज औऱ सनोज ने रेखा के भाई भतीजे के साथ मारपीट शुरू कर दिया।जिसमें मनोज यादव ने खंती से बब्लू यादव के पेट मे मार दिया।जिससे वह वही गिर कर बेहोश हो गया। उसके बाद बारिश के बीच ही आनन फानन में बब्लू को लेकर उसके अन्य भाई और भतीजा देवघर आ गया।जहां उसकी हालत नाजुक देख औऱ पेट का ऑपरेशन बता कर उसे रांची रेफर कर दिया। जहां शुक्रवार को उसके पेट का ऑपरेशन हुआ। लेकिन शनिवार सुबह उसकी मौत हो गयी। उसकी पत्नी ने बताया कि पति की हालत नाजुक देखकर पहले इलाज के चलते थाना एंव अन्य को जानकारी नही दी गयी।थानाध्यक्ष रविशंकर कुमार ने बताया कि बिशनपुर में हुई हत्या के मामले में मामला दर्ज कर लिया गया है लेकिन बबलु यादव की मौत इलाज के दौरान रांची में हुई है जहां रांची पुलिस द्वारा बबलु के फर्द बयान लिया गया है।वह चांदन भेजा जाएगा उसी पर मामला दर्ज होगा।



Post a Comment

आप सभी हमें अपना कॉमेंट / संदेश भेज सकते हैं...

Previous Post Next Post