बेवजह मारपीट करने का आरोप


कटोरिया से अरविंद प्रसाद सिंह का रिपोर्ट

कटोरिया (बांका)  कटोरिया थाना क्षेत्र के जमदाहा गांव में   बेवजह एक महिला के साथ मारपीट का मामला सामने आया है। मामले को लेकर पीड़ित महिला गांव के सरजू मंडल की पत्नी सुलेखा देवी ने थाना में आवेदन देकर गांव के गीता देवी, निरंजन कुमार, कृष्णा मंडल एवं रवि मंडल को नामजद अभियुक्त बनाया है। बताया है कि शनिवार सुबह नामजद निरंजन उनके घर आया तथा आवेदिका को बुलाकर अपने घर ले गया। जहां नामजद अभियुक्तों ने आवेदिका को ग्रुप से लोन लेने के लिए सादे कागज पर हस्ताक्षर करने को कहा। मना करने पर नामजद सभी अभियुक्तों ने मारपीट की। फिलहाल पुलिस मामले की छानबीन कर रही है।

Post a Comment

आप सभी हमें अपना कॉमेंट / संदेश भेज सकते हैं...

Previous Post Next Post