कटोरिया से अरविंद प्रसाद सिंह का रिपोर्ट
कटोरिया (बांका) थाना परिसर में शनिवार को जमीन संबंधी मामलों के निष्पादन को लेकर जनता दरबार लगाया गया। जिसकी अध्यक्षता सीओ सागर प्रसाद ने की।जनता दरबार में जमीन संबंधी विवाद को लेकर कुल 4 आवेदन जमा किया गया। मौके पर सीओ द्वारा बताया गया कि आपसी विवाद को लेकर जमा किये गए आवेदन में से जनता दरबार में दो मामलों का निपटारा मौके पर ही कर दिया गया। जबकि अन्य जमीन संबंधी मामलों में दोनों पक्षों को नोटिस जारी कर अगले जनता दरबार में हाजिर होने को कहा गया है। इस मौके पर सअनि संजय कुमार सुमन, अंचल राजस्व कर्मचारी केशर आलम, राजेन्द्र चौधरी आदि उपस्थित थे।
Tags
बांका