गणतंत्र दिवस के शुभ अवसर पर प्रखंड प्रमुख पहली बार प्रखंड सह अंचल आईटी भवन परिसर में शान से पर फहराएंगे तिरंगा

रजौन, बांका : 73वीं गणतंत्र दिवस के शुभ अवसर पर कोविड-19 वैश्विक महामारी प्रोटोकॉल एवं सरकारी गाइडलाइन के अनुरूप राष्ट्रीय तिरंगा ध्वज 26 जनवरी 2022 का बुधवार को आन बान शान के साथ फहराए जा रहे हैं। प्राप्त जानकारी के अनुसार रजौन प्रखंड सह अंचल आईटी भवन परिसर में पहली बार प्रमुख रूबी कुमारी 8 बजे राष्ट्रीय तिरंगा ध्वज फहराएंगे। इस प्रकार पुराना प्रखंड के अंबेडकर प्रांगण में 8.10 बजे बीडीओ राजकुमार पंडित, सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र परिसर में चिकित्सा प्रभारी पदाधिकारी डॉ. ब्रजेश कुमार 8.20, प्रखंड साक्षरता समिति रजौन परिसर में 8.30, कस्तूरबा बालिका आवासीय विद्यालय परिसर 8.40, ई-किसान भवन परिसर 8.50, रजौन थाना रोड स्थित प्रेस क्लब 9.5 बजे,रजौन पुलिस अंचल निरीक्षक कार्यालय  9:15, रजौन थाना परिसर में 9:25, प्रखंड पशु चिकित्सालय कार्यालय में 9.35, रजौन -धौनी बीआरसी परिसर में प्रखंड शिक्षा पदाधिकारी 9.50 में, प्रखंड जदयू कार्यालय में 9.30 बजे राष्ट्रीय तिरंगा ध्वज फहराए जाने को लेकर समय सारणी निर्धारित की गई है।

रिपोर्ट'केआर राव  

Post a Comment

आप सभी हमें अपना कॉमेंट / संदेश भेज सकते हैं...

Previous Post Next Post