मिर्जापुर गांव में पुआल का पुंज जला

मिर्जापुर गांव में पुआल का पुंज जला

रजौन, बांका : रजौन प्रखंड क्षेत्र सह रजौन पंचायत के मिर्जापुर गांव में सोमवार को पुआल के पुंज में आग लग जाने से हजारों रुपए का पुआल जलकर नष्ट हो गया। पुआल के पुंज में आग कैसे लगी स्पष्ट कारणों का पता नहीं चल पाया है। बताया जा रहा है कि सोमवार की दोपहर अचानक पुआल के पुंज में आग लग गई। ग्रामीणों द्वारा काफी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया गया। इस घटना देवीलाल पंझा के पुआल व का पुंज जलकर नष्ट हो गया। आगजनी की इस घटना में करीब 20 हजार रुपए के नुकसान का अनुमान लगाया जा रहा है।
 रिपोर्ट: केआर राव 

Post a Comment

0 Comments