जदयू कार्यालय में जननायक कर्पूरी ठाकुर के जयंती पर किए गए श्रद्धासुमन अर्पित

रजौन, बांका: प्रखंड मुख्यालय  न्यू मार्केट स्थित प्रखंड जदयू कार्यालय परिसर में बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री जननायक कर्पूरी ठाकुर की जयंती के शुभ अवसर पर जदयू भाजपा कार्यकर्ताओं ने चित्र पर कैंडल एवं अगरबत्ती जलाते हुए श्रद्धा सुमन अर्पित किए। जननायक कर्पूरी ठाकुर की जयंती पर प्रतिमा पर पुष्प अर्पित करने वाले में से प्रखंड जदयू अध्यक्ष राघवेंद्र सिंह, जिप सदस्य मुकेश कुमार सिंह, वयोवृद्ध समाजवादी नेता सत्यनारायण सिंह, जदयू राज्य परिषद सदस्य मनोज सिंह, विधानसभा मीडिया प्रभारी अंजनी कुमार चौधरी, नंदलाल मंडल, नागेश्वर सिंह चंद्रवंशी, उप प्रमुख गुड्डू राजा, प्रमुख पद के दावेदार ऋतु पराग, संजय राव, सुभाष चंद्र राव, अजीत कुमार मंडल, रवि रंजन, अजीत कुमार राव, भाजपा नेता निरंजन चौधरी, विजय प्रसाद साह, प्रभाष केसरी, श्रीकांत रजक, मनोरंजन सिंह, राजेश सिंह, मुखिया मृत्युंजय कुमार, मनोज दास, मोहम्मद मुजफ्फर, मोहम्मद मुस्तफा, दिलीप दास, पंकज कुमार सिंह, पूर्व मुखिया छोटेलाल सिंह सहित पंचायत समिति सदस्य, जदयू भाजपा के दर्जनों कार्यकर्ता एवं समर्थक आदि उपस्थित थे। जयंती पर श्रद्धा सुमन अर्पित करने के क्रम में प्रखंड जदयू अध्यक्ष राघवेंद्र सिंह, समाजवादी नेता सत्यनारायण सिंह, जिप सदस्य मुकेश कुमार सिंह, जदयू राज्य परिषद सदस्य मनोज सिंह आदि ने अपने अपने विचार व्यक्त करते हुए कहा जनता के काम के बदौलत कर्पूरी बाबू कर्म क्षेत्र में आगे बढ़ते हुए जननायक बन गए। उनके विचारों एवं आदर्शों पर चलकर ही बिहार के मुखिया मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने प्रखंड, जिला सहित राज्य का चौमुखी विकास करने में लगे हुए हैं । बिहार के विकास में जननायक कर्पूरी ठाकुर जो आदर्श स्थापित किए हैं सबों ने उनके आदर्शों पर चलकर आगे बढ़ने का संकल्प लिया।

रिपोर्ट:केआर राव 

Post a Comment

आप सभी हमें अपना कॉमेंट / संदेश भेज सकते हैं...

Previous Post Next Post