रजौन उपप्रमुख कार्यालय कक्ष का उपप्रमुख गुड्डू राजा ने फीता काटकर किया उद्घाटन

रजौन उपप्रमुख कार्यालय कक्ष का उपप्रमुख गुड्डू राजा ने फीता काटकर किया उद्घाटन

रजौन, बांका : प्रखंड मुख्यालय आईटी भवन परिसर में सोमवार को बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री जननायक करपुरी ठाकुर की जयंती के शुभ अवसर पर पहली बार उपप्रमुख बनने पर उपप्रमुख कार्यालय कक्ष का विधिवत उद्घाटन उपप्रमुख गुड्डू राजा ने फीता काटकर किया है। मालूम हो 21 जनवरी शुक्रवार को प्रमुख कार्यालय कक्ष का उद्घाटन प्रमुख रूबी कुमारी ने फीता काटकर किया था। जननायक कर्पूरी ठाकुर की जयंती के शुभ अवसर पर उप प्रमुख ने भी आईटी भवन स्थित आवंटित उप प्रमुख कार्यालय का विधिवत फीता काटकर उद्घाटन किया है। उप प्रमुख कार्यालय का उद्घाटन के क्रम में रजौन सीओ मोहम्मद मोइनुद्दीन मुख्य रूप से उपस्थित थे। मालूम हो प्रमुख कार्यालय उद्घाटन के दौरान रजौन बीडीओ राजकुमार पंडित, रजौन में पदस्थापित रह चुके बीडीओ गुरुदेव प्रसाद गुप्ता, पुलिस इंस्पेक्टर राजेश कुमार मुख्य रूप से शामिल हुए थे। पूर्व सूचना एवं आमंत्रण के बाद भी रजौन बीडीओ सहित अन्य अधिकारियों ने प्रोटोकॉल का विधिवत पालन नहीं किए जाने पर उप प्रमुख खेमे के पंचायत समिति सदस्यों, जदयू, भाजपा सहित अन्य राजनीतिक दलों के नेताओं कार्यकर्ताओं एवं समर्थकों के बीच चर्चा का बाजार गर्म रहा। सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार सीओ भी उप प्रमुख कार्यालय उद्घाटन कार्यक्रम में शामिल होने के लिए कतराते हुए दिख रहे थे। उप प्रमुख कार्यालय उद्घाटन के क्रम में प्रमुख पद के रूप में दावेदार रह चुकी ऋतु पराग, रजौन प्रमुख प्रतिनिधि सह पति रणविजय सिंह, संजय पंडित, रजौन दक्षिणी जिला परिषद सदस्य मुकेश कुमार सिंह, उत्तरी जिला परिषद सदस्या विभा देवी का पति सह प्रखंड जदयू अध्यक्ष राघवेंद्र सिंह, वयोवृद्ध समाजवादी नेता सत्यनारायण सिंह, नंदलाल मंडल, जदयू राज्य परिषद सदस्य सह जदयू कहलगांव विधानसभा प्रभारी मनोज सिंह, धोरैया जदयू विधानसभा मीडिया प्रभारी अंजनी कुमार चौधरी, सुभाष चंद्र राव, कुर्मी महासंघ अंग प्रदेश कोषाध्यक्ष सह जदयू नेता अजीत कुमार राव, पंचायत समिति सदस्या रेखा देवी, रेनू कुमारी, किरण देवी, सरस्वती देवी, शरण लता सिंह, जूली देवी, निशा देवी अंजू देवी, अनीता राव, गुड्डी देवी, मोहम्मद सिराज अली, दिलीप दास, अशोक रजक, पंकज कुमार सिंह, मुखिया मृत्युंजय कुमार, प्रवीण कुमार सिंह, मनोज दास, अनुपम कुमारी, भैरो सिंह कुशवाहा, पूर्व मुखिया छोटेलाल सिंह, आनंदी सिंह, मंडल भाजपा अध्यक्ष प्रभाष केसरी, पूर्व मंडल भाजपा अध्यक्ष निरंजन चौधरी, विजय प्रसाद साह, श्याम सुंदर यादव, पूर्व जिप सदस्य श्रीकांत रजक, पैक्स अध्यक्ष अजीत कुमार मंडल, मोहम्मद मुस्तफा अंसारी, मोहम्मद मुजफ्फर, दिवंगत प्रमुख पति सह पूर्व पंचायत समिति सदस्य प्रमोद कुमार मंडल, रवि रंजन, नागेश्वर सिंह चंद्रवंशी, पंचायत समिति सदस्य प्रमोद कुमार मंडल, अशोक राव, अरविंद दास, मनीष कुमार, संजय कुमार राव, बमबम चौधरी, राजेश सिंह, प्रदीप कुमार उर्फ यदु सहित काफी संख्या में त्रिस्तरीय पंचायत प्रतिनिधि, राजनीतिक दलों के नेता एवं समर्थक आदि उपस्थित थे। उपप्रमुख गुड्डू राजा एवं ऋतु पराग ने बताया नवनिर्वाचित पंचायत समिति सदस्य, प्रशासनिक अधिकारियों के सहयोग से प्रखंड के विकास के कार्यों को 18 पंचायत में जनभागीदारी के रूप में बढ़ाया जाएगा।

रिपोर्ट: केआर राव 

Post a Comment

0 Comments